<
Categories: देश

Aaj Ka Mausam: मानसून की विदाई से पहले बिगड़ा मौसम, यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Today Weather 21 September 2026:दिल्ली और आसपास के NCR इलाके में फिलहाल बारिश का कोई अनुमान नहीं है. दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम काफी हद तक सूखा रहेगा.

Today Weather 21 September 2026: मानसून के आखिरी दौर में, मौसम के बिगड़ते मिजाज को लेकर वेदर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज, 21 सितंबर को उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. पहाड़ी राज्यों के लिए लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है.

आज दिल्ली-NCR में मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली और आसपास के NCR इलाके में फिलहाल बारिश का कोई अनुमान नहीं है. दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम काफी हद तक सूखा रहेगा.

उत्तर भारत के दूसरे राज्यों का हाल

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 25 और 26 सितंबर को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की उम्मीद है. राजस्थान के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश और तेज आंधी-तूफान आ सकता है.

उत्तराखंड और हिमाचल में मौसम

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली और नैनीताल में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बारिश की उम्मीद है. पंजाब में अभी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है और मौसम साफ रहेगा.

शहर अधिकतम तापमान (21 सितंबर) न्यूनतम तापमान (21 सितंबर)
दिल्ली 34°C 24°C
मुंबई 32°C 26°C
चेन्नई 33°C 27°C
कोलकाता 33°C 27°C
लखनऊ 34°C 26°C
पटना 33°C 27°C
रांची 27°C 23°C
भोपाल 30°C 23°C
जयपुर 35°C 24°C
शिमला 24°C 15°C
नैनीताल 24°C 17°C

बिहार, झारखंड और बंगाल में मौसम

21 से 26 सितंबर तक बिहार के ज़्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है. झारखंड में 30 से 50 km/h की स्पीड से हवाएं चलेंगी. 21 से 22 सितंबर के बीच ओडिशा में बिजली और गरज के साथ भारी बारिश की उम्मीद है. सिक्किम और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल में पूरे हफ्ते बारिश जारी रहेगी.

मध्य भारत की स्थिति

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 23 से 26 सितंबर तक और पश्चिमी हिस्से में 25 से 26 सितंबर तक भारी बारिश होगी. छत्तीसगढ़ में पूरे हफ्ते बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के दक्षिणी हिस्सों में, खासकर 24 सितंबर को रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में 21 से 26 सितंबर के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, तमिलनाडु, रायलसीमा, केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 21 से 26 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. कर्नाटक में 26 सितंबर को भारी बारिश की उम्मीद है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST