<
Categories: मनोरंजन

Mika Singh Controversy: 75 रुपये सैलरी, बर्थडे पर सरेआम एक्ट्रेस को Kiss; सिंगर मीका सिंह से जुड़े अनसुने किस्से

Mika Singh Controversy: मीका सिंह ने भले ही अपने करियर की शुरुआत भजन गायक के रूप में की थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी गीत गाए हैं.

Mika Singh Controversy: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Bollywood Singer Mika Singh) बुधवार (10 जून, 2026) अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. करीबी दोस्त और बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां अपने सिंगर को बधाई दे रही हैं. एक दौर था जब बॉलीवुड के सबसे विवादित कलाकारों में मीका सिंह का नाम होता था, लेकिन दौर बदला और वह देश के पॉपुलर सिंगर्स में शुमार हैं. जन्मदिन पर इस स्टोरी में जानेंगे उनके संघर्ष, विवाद और नेटवर्थ समेत अन्य पहलू के बारे में. 

कभी मिलती थी 75 रुपये सैलरी और अब हैं करोड़ों के मालिक

मीका सिंह के विवादों में उनका संघर्ष कहीं छिप गया है. मीका सिंह बॉलीवुड के उन कलाकारों में हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अलग मुकाम बनाया है.  पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में सिंगर मीका सिंह ने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने करियर में बहुत संघर्ष किया है. एक दौर था जब वह काम पाने के लिए इधर-उधर भटकते थे. उनका पहला वेतनमान ही 75 रुपया था. इंटरव्यू में मीका सिंह ने स्वीकार किया कि वह स्ट्रगल के दौर में कभी थमे-रुके नहीं. उन्हें बार-बार लगता था कि ये मुश्किल दिन हैं तो अच्छे और सुनहरे दिन भी आएंगे. 75 रुपये प्रति महीने के वेतनमान को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें कभी इस बात का अफसोस नहीं हुआ कि वह इतने कम वेतनमान पर काम कर रहे हैं, क्योंकि  यह सोचने पर बहुत सी नेगेटिविटी दिमाग में आती. इस सबके बावजूद 75 रुपये का वेतनमान उनके लिए बड़ी रकम थी.

कव्वाली और जागरण से हुई थी करियर की शुरुआत

मीका बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं. कोई बड़ा नाम संगीत में उनके परिवार में नहीं था, हां बड़े भाई दिलेर मेहंदी जरूर संगीत की दुनिया में बड़ा नाम थे. करियर की शुरुआत में मीका सिंह ने भक्ति के गीत गाए. वह नवरात्र के दिनों में खासतौर से जागरण के आयोजन में जाते और माता के भजन गाते. वह नियमित रूप से कीर्तन और कव्वाली गाते थे. पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में सिंगर मीका सिंह ने खुद माना कि कोई भी ऐसा धार्मिक स्थल नहीं बचा जहां उन्होंने अपना संगीत ना पहुंचाया हो यानी परफॉर्म न किया हो. 

दिलेर मेहंदी ने की मदद

मीका सिंह खुद कहते हैं कि उनके करियर को संवारने में उनके भाई और फेमस सिंगर दलेर मेहंदी का बड़ा हाथ रहा है. दिलेर सिंह 1990 के दशक में सर्वाधिक पॉपुलर सिंगर बन गए थे. उनके गाने की लोकप्रियता हर घर में थी. हर पंजाबी परिवार में दलेर मेहंदी का गाना बजता था. भारत से लेकर, ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका तक दलेर मेहंदी के गाने गूंजते थे. इस बीच मीका सिंह ने बड़े भाई दिलेर सिंह की मदद ली. धीरे-धीरे दलेर मेहंदी की वजह से मीका सिंह को भी काम मिलने लगा. सच बात तो यह है कि मीका सिंह ने अपना करियर अपने भाई दलेर मेहंदी के साथ ही शुरू किया था. 

दलेर मेहंदी के ग्रुप में गिटार बजाते थे मीका

बड़े भाई से जुड़े तो मीका सिंह दलेर मेहंदी के ग्रुप में गिटार बजाया करते थे. दलेर मेहंदी ने मीका सिंह को कई बार शो में गाना गाने का मौका दिया और उन्हें आगे भी बढ़ाया. यहां तक कि कई बार दलेर मेहंदी का शो भी ओपन किया करते थे. बॉलीवुड में आने से ही पहले मीका दुनिया भर में दलेर मेहंदी के साथ टूर कर चुके थे. इसका   अनुभव भी मीका सिंह के काम आया. कुछ वर्षों के बाद उन्होंने मुंबई आकार अपनी सिंगिंग करियर को शुरू किया.

गाड़ियां और नेटवर्थ

oprice.in की मानें तो मीका सिंह की कुल नेटवर्थ 15 मिलियन डॉलर के आस-पास है. मीका के पास मुंबई में कई बड़े और आलीशान फ्लैट हैं. मीका सिंह के पास एक ‘हमर एच2’,  बीएमडब्लू गाड़ी और 2 रेंज रोवर मून भी हैं. इनकी कीमत 3 करोड़ रुपये है. मीका मुंबई में 10 करोड़ रुपये के मकान में रहते हैं.  उनके पास 40 करोड़ के घोड़े भी हैं.  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर मीका सिंह प्रत्येक वर्ष 7 करोड़ रुपये कमाते हैं. इनके पास कुल संपत्ति 76 करोड़ रुपये की है. इसके अलावा एक प्राइवेट जेट और 100 एकड़ का फार्म हाउस भी मीका के पास है. 

मीका सिंह का विवाद

वर्ष 2006 का एक बहुत चर्चित मामला है- मीका सिंह और राखी सावंत का ‘किसिंग विवाद’. जून 2006 में ही मीका सिंह ने अपने जन्मदिन की पार्टी में कथित तौर पर राखी सावंत को कैमरे के सामने जबरन किस कर लिया था. राखी सावंत ने मीका सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ (IPC 354) और मारपीट का केस दर्ज कराया था. वर्ष 2023 में दोनों की बीच कोर्ट के बाहर सुलह हो गई है. अब दोनों का रिश्ता सामान्य है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST