होम / 11 May 2022 horoscope Today

11 May 2022 horoscope Today

India News Desk • LAST UPDATED : May 11, 2022, 6:00 am IST

11 मई 2022 का दैनिक पंचांग, आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, 11 May 2022 horoscope Today

आचार्य नीरज पाराशर (वृन्दावन)

11 May 2022 horoscope Today : हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।
Mesh Rashifal 11 May 2022 Aries horoscope Today

तिथि दशमी 19:26 तक
नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 19:18 तक
करण तैतिल
गारा
07:32 तक
19:26 तक
पक्ष शुक्ल पक्ष
वार बुधवार
योग व्याघात 19:15 तक
सूर्योदय 05: 36
सूर्यास्त 18: 57
चंद्रमा सिंह
राहुकाल 12:17 − 13:57
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास वैशाख
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

पंचांग के पांच अंग तिथि

हिन्दू काल गणना के अनुसार ‘चन्द्र रेखांक’ को ‘सूर्य रेखांक’ से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम – प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।

योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

AAJ KI RASHIFAL IN HINDI

Mesh Rashifal 11 May 2022 Aries horoscope Today

मेष Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान सम्मान का ध्यान रखना आपका दायित्व है। व्यर्थ की गतिविधियों और क्रियाकलापों में समय नष्ट ना करें। मन में अशांति और तनाव जैसी स्थिति रह सकती। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय- अनुभवी लोगों के साथ व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श रहेगा। नई-नई जानकारियां मिलेंगी और भविष्य संबंधी योजनाएं भी बनेगी। कोई भी फैसला लेते समय बजट का ध्यान जरूर रखें। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर महत्वपूर्ण कार्य भार आ सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें।
स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी एलर्जी रह सकती है। पोलूशन और पसीने से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

वृष Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। अज्ञात भय व चिंता रहेंगे।
नेगेटिव- किसी भी तरह के वार्तालाप में बिना सोचे समझे विश्वास ना करें तथा अपने निर्णय को भी प्राथमिकता पर रखें। आलस की वजह से अपने कार्यों को टालने का प्रयास ना करें। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहें।
व्यवसाय- आज बिजनेस में कई अच्छे मौके मिलेंगे। लेकिन अपनी कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाएं। किसी नए काम को शुरू करने की अगर कोई प्लानिंग कर रहे हैं तो घर के वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन में उस पर काम करें। सफलता सुनिश्चित है।
लव- परिवार जनों के साथ मनोरंजन तथा ऑनलाइन शॉपिंग में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। घर का वातावरण भी प्रसन्नता पूर्ण रहेगा।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी मौसमी परेशानी रहेगी। गर्म-सर्द होने से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6
Mithun Rashifal 11 May 2022 Gemini horoscope Today
मिथुन Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।
नेगेटिव- भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता बनाकर रखने के लिए जरूरी है कि छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज किया जाए। कभी-कभी मनोनुकूल काम ना बनने से आप असहज हो जाते हैं। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- कारोबारी हालातों में सुधार होगा। कर्मचारियों के लिए भी उचित सहयोग रहेगा। मन मुताबिक आर्डर मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अत्यधिक कार्यभार की वजह से घर में भी काम करना पड़ सकता है।
लव- घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति बन रही है। अपने लव पार्टनर की भावनाओं को आहत ना करें।
स्वास्थ्य- माइग्रेन और सर्वाइकल की समस्या बढ़ने से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी रहेगी। कुछ समय योगा और व्यायाम में भी जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2
Kark Rashifal 11 May 2022 Cancer horoscope Today
कर्क Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
नेगेटिव- कई तरह की उपलब्धियां सामने आएगी। परंतु आपका गुस्से और आवेश वाला रवैया आपके कार्य में रुकावट डाल सकता है। आपके मान सम्मान में भी कमी आएगी। अपनी इन नकारात्मक आदतों में सुधार लाएं। व्यर्थ ही किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक परिस्थितियों में अभी जैसा चल रहा है उसी में संतुष्ट रहे। कुछ नयापन होने की संभावना नहीं है। परंतु रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए कोई शुभ सूचना मिलने वाली है।
लव- वैवाहिक जीवन मधुरता से परिपूर्ण रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपनी नियमित जांच करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5
Singh Rashifal 11 May 2022 Leo horoscope Today
सिंह Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।
नेगेटिव- अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से आपका खुद का कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा भी रह सकता है।परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर भी रखना जरूरी है। बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर कड़ी नजर रखें।
व्यवसाय- सावधान रहें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदेह भी रह सकता है। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। किसी नए कार्य संबंधी योजनाएं बनाते समय उसकी सभी पहलुओं पर उचित विचार विमर्श करें।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है।
स्वास्थ्य- गैस और कब्जियत की परेशानी तंग करेगी। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9
Kanya Rashifal 11 May 2022 Virgo horoscope Today
कन्या Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।
नेगेटिव- घर के वातावरण को हमेशा से मधुर बनाकर रखने में आपका विशेष योगदान जरूरी है। व्यर्थ के बाद विवादों से दूर रहें। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज ही रखें। पैसे संबंधी उधारी का लेनदेन ना करें।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक कार्य प्रणाली को किसी के समक्ष भी शेयर ना करें। कोई गलत भावना से इसका दुरुपयोग कर सकता है। फोन और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से कई कार्य संपन्न होंगे। युवाओं को करियर संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से घर में कुछ तनाव हो सकता है। बेहतर होगा कि पारिवारिक सदस्य आपसी सामंजस्य द्वारा समस्याओं का समाधान निकालें।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और थकान की स्थिति रहेगी। समय-समय पर आराम भी लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
Tula Rashifal 11 May 2022 Libra horoscope Today
तुला Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।
नेगेटिव- अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे कि जिन पर कटौती करना मुश्किल हो जाएगा। आर्थिक कशमकश बनी रहेगी।अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। स्वभाव में अहम की भावना ना आने दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। अपने आप को साबित करने के लिए अभी बहुत अधिक संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। व्यवसायिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। किसी महत्वपूर्ण अथवा राजनीतिज्ञ व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी।
लव- कामकाज में चल रही परेशानियों का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर हावी ना होने दें। इस समय धैर्य और संयम रखना बहुत जरूरी है।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। काम के साथ-साथ उचित आराम भी जरूर लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
Vrishchik Rashifal 11 May 2022 Scorpio horoscope Today
वृश्चिक Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।
नेगेटिव- पैसे के लेनदेन जैसी गतिविधियों को लेकर संबंधों में तनाव आ सकता है। अगर वाहन या प्रॉपर्टी से संबंधित कोई योजना बन रही है, आज उस पर उचित विचार विमर्श करने के लिए अनुकूल समय हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ ना कुछ परेशानियां रह सकती हैं। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने हेतु घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ सलाह मशवरा करें। यकीनन ही कोई उचित हल निकलेगा। और जल्दी ही इसके फायदेमंद परिणाम भी सामने आएंगे।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध को विवाह में परिणित करने हेतु योजनाएं बनेंगी।
स्वास्थ्य- दिमागी काम ज्यादा करने की वजह से सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। योगा मेडिटेशन करने से सुकून मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8
Dhanu Rashifal 11 May 2022 Sagittarius horoscope Today
धनु Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
नेगेटिव- दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में अपना हस्तक्षेप ना करें और ना ही बिन मांगे किसी को सलाह दें।कुछ लोग जलन की भावना से आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं। परंतु इन बातों को नजरअंदाज करके आप अपने गतिविधियों में ही व्यस्त और मस्त रहें।
व्यवसाय- फोन अथवा इंटरनेट के माध्यम से अपनी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों से जुड़े व्यवसाय फायदे में रहेंगे। आपके द्वारा की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतर मिलेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को आज भी कोई कार्यभार संभालना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक माहौल मधुर खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंगों में लव पार्टनर के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य- घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज ही रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
Makar Rashifal 11 May 2022 Capricorn horoscope Today
मकर Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें।
नेगेटिव- किसी भी तरह की उधारी अथवा लेनदेन करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नजदीकी मित्रों अथवा संबंधियों के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। संबंधों को खराब ना होने दें इनके लिए अगर झुकना भी पड़े तो कोई हर्ज नहीं है।
व्यवसाय- आज व्यवसाय संबंधी गतिविधियां मध्यम ही रहेंगी। किसी गलतफहमी की वजह से बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है। उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए आंतरिक स्थिति में कुछ बदलाव लाने की भी जरूरत है। नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या और खानपान की वजह से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। और इससे आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6
Kumbh Rashifal 11 May 2022 Aquarius horoscope Today
कुंभ Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।
नेगेटिव- कुछ समय परिवार व निकट संबंधियों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। इससे रिश्तो में नजदीकियां बनी रहेगी। वर्तमान परिस्थितियों में ही संतुष्ट रहें। यह समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए उचित नहीं है।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित अपनी फाइलें और दस्तावेज सहेज कर रखें। कार्यक्षेत्र में साफ सफाई या रख रखाव संबंधी काम में भी समय बीतेगा। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद ही करना जरूरी है। ऑफिस में किसी सहयोगी द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामान्य से बना रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहे।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकते हैं। व्यायाम और योगा पर भी अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
Meen Rashifal 11 May 2022 Pisces horoscope Today
मीन Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।
नेगेटिव- वार्तालाप करते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखें। किसी बाहरी व्यक्ति अथवा पड़ोसी के साथ वाद-विवाद या अनबन जैसी स्थिति बन रही है। इसलिए फालतू बातों में ध्यान ना देकर अपने काम पर ही एकाग्रचित्त रहें।
व्यवसाय- अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। फिर भी कार्यप्रणाली सुचारू रूप से चलती रहेंगी। जमीन जायदाद संबंधी मामले में कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य कर लें।
लव- जीवन साथी अथवा परिवार जनों की सलाह के लिए वरदान साबित होगी। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखने के लिए दिनचर्या और खानपान संबंधी आदतों को एकदम व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

11 May 2022 horoscope Today

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Also Read :-

Virgo Horoscope 2022 सिंगल लोगों के लिए ख़ास होगा यह साल

Virgo Tarot Horoscope 2022 : शुरू के कुछ दिनों में रहें सावधान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT