<
Categories: धर्म

Santan Saptami 2026: संतान सप्तमी 2026 कब है? जानें पूजा की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और 7 अंक का रहस्य

Santan Saptami 2026: संतान सप्तमी 17 सितंबर की शाम से शुरू होकर 18 सितंबर की दोपहर तक रहेगी. ऐसे में पूजा को लेकर असमंजस बना हुआ है कि आखिर संतान सप्तमी की पूजा कब करनी है. आइए जानते हैं सही तारीख, समय और मुहूर्त...

Santan Saptami 2026: हिंदू धर्म में सालभर कई ऐसे व्रत और त्योहार आते हैं, जिन्हें परिवार की सुख-शांति और संतान की खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है. भाद्रपद माह की संतान सप्तमी भी ऐसा ही एक महत्वपूर्ण व्रत है. मान्यता है कि इस दिन महिलाएं संतान के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं. इस बार संतान सप्तमी की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस है. ऐसे में आइए जानते हैं 2026 में संतान सप्तमी कब मनाई जाएगी और पूजा के लिए कौन सा समय शुभ रहेगा.

संतान सप्तमी की सही तारीख क्या है?

पंचांग के अनुसार संतान सप्तमी का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को रखा जाता है. इस साल सप्तमी तिथि 17 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 48 मिनट से शुरू होगी और 18 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक रहेगी. हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों के लिए उदयातिथि को विशेष महत्व दिया जाता है. इसी वजह से इस बार संतान सप्तमी का व्रत 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को रखा जाएगा. इस दिन महिलाएं विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर संतान के लिए मंगलकामना कर सकती हैं.

पूजा के लिए ये समय रहेगा शुभ

संतान सप्तमी के दिन पूजा करने के लिए सुबह का समय शुभ माना जा रहा है. 18 सितंबर को सुबह 7:45 बजे से 9:18 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा. इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया जा सकता है. इसके अलावा इस दिन अभिजीत मुहूर्त में भी पूजा की जा सकती है. यह समय सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ मुहूर्त में पूजा करने से साधना का विशेष फल प्राप्त होता है.

संतान सप्तमी पर क्यों खास है अंक 7?

संतान सप्तमी के नाम में ही सप्तमी यानी 7 का संबंध दिखाई देता है. धार्मिक परंपराओं में इस दिन अंक 7 को खास महत्व दिया जाता है. मान्यता के अनुसार पूजा में भगवान शिव और माता पार्वती को 7 मीठी पूड़ियों का भोग लगाया जाता है. इसके अलावा पूजा के दौरान 7 गांठ वाला कलावा या डोरा बांधने की परंपरा भी बताई जाती है. कुछ जगहों पर भगवान शिव के सामने 7 गांठ वाला कलावा या चांदी का कड़ा रखकर पूजा करने की परंपरा है. हालांकि इन मान्यताओं और परंपराओं का पालन अलग-अलग क्षेत्रों में अलग तरीके से किया जाता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST