Sawan 2026 Hair and Nail Cutting Rules: सावन के महीने में बहुत सारे लोग बाल और नाखून काटने से परहेज करतें है.लेकिन यह कहां तक सही हैं और इसके लेकर धर्माचार्यों का क्या मानना है आइए जानते हैं.
सावन में बाल और नाखून काटना चाहिए या नहीं?
Sawan 2026 Hair and Nail Cutting Rules: सावन का महीना शुरू होते ही भगवान शिव की पूजा, व्रत और धार्मिक नियमों को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठने लगते हैं. इन्हीं में सबसे आम सवाल यह होता है कि क्या सावन के दौरान बाल कटवाना, दाढ़ी बनवाना या नाखून काटना सही माना जाता है? इस विषय पर अलग-अलग मान्यताएं प्रचलित हैं, लेकिन धर्माचार्यों की राय क्या है, इसे जानना भी जरूरी है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना तप, संयम और शिव भक्ति का प्रतीक माना जाता है. इसलिए इस पूरे महीने में कई श्रद्धालु बाल कटवाने, दाढ़ी बनवाने और नाखून काटने से बचते हैं. माना जाता है कि ऐसा करने से पूजा-पाठ और व्रत की पवित्रता बनी रहती है और साधना में एकाग्रता आती है.हालांकि यह परंपरा आस्था से जुड़ी है, कोई अनिवार्य धार्मिक नियम नहीं है.
धर्म विशेषज्ञों का कहना है कि सावन में बाल या नाखून न काटना पूरी तरह श्रद्धा और व्यक्तिगत विश्वास का विषय है. यदि किसी व्यक्ति को नौकरी, स्वास्थ्य, स्कूल, इंटरव्यू या किसी अन्य जरूरी कारण से हेयरकट या ग्रूमिंग करानी पड़े, तो इसमें कोई धार्मिक बाधा नहीं मानी जाती. भगवान शिव बाहरी रूप से अधिक भक्त की सच्ची भावना और श्रद्धा को महत्व देते हैं.
अगर आप सावन के धार्मिक नियमों का पालन करना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखना शुभ माना जाता है.
Q1. क्या सावन में बाल कटवाना अशुभ माना जाता है?
उत्तर: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कई लोग सावन में बाल नहीं कटवाते, क्योंकि यह महीना भगवान शिव की भक्ति, तप और संयम का प्रतीक माना जाता है. हालांकि यह अनिवार्य धार्मिक नियम नहीं है.
Q2. क्या सावन में नाखून काट सकते हैं?
उत्तर: शास्त्रों में इसे लेकर कोई सख्त निषेध नहीं है. यदि किसी जरूरी कारण से नाखून काटने पड़ें, तो ऐसा किया जा सकता है. यह पूरी तरह व्यक्ति की श्रद्धा और परंपरा पर निर्भर करता है.
Q3. क्या नौकरी या इंटरव्यू के लिए सावन में हेयरकट कराया जा सकता है?
उत्तर: हां. यदि नौकरी, इंटरव्यू, स्वास्थ्य या अन्य आवश्यक कारण हों, तो बाल कटवाने में कोई धार्मिक बाधा नहीं मानी जाती. भगवान शिव सच्ची श्रद्धा और भाव को अधिक महत्व देते हैं.
Q4. सावन में भगवान शिव को क्या अर्पित करना शुभ माना जाता है?
उत्तर: सावन में शिवलिंग पर जल, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, आक के फूल, चंदन और अक्षत अर्पित करना शुभ माना जाता है.
Q5. सावन में किन चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है?
उत्तर: सावन के महीने में सात्विक भोजन करने, मांसाहार, शराब, प्याज-लहसुन और नकारात्मक व्यवहार से दूर रहने की सलाह दी जाती है.
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…
Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…