<
Categories: दिल्ली

हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये! दिल्ली में ‘लक्ष्मी योजना’ के लिए कब और कहां करें अप्लाई? जानें पात्रता और शर्तें

दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को मिलेंगे हर महीने ₹2,500. जानिए कौन-कौन सी महिलाएं होंगी पात्र, क्या हैं जरूरी शर्तें और 1 अगस्त से पोर्टल पर कैसे करना है ऑनलाइन आवेदन! पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को हरी झंडी दिखा दी है. 28 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में पास हुई इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक मदद दी जाएगी. मुख्यमंत्री के अनुसार, लक्ष्मी योजना का पोर्टल 1 अगस्त को लॉन्च होगा और इसके लाइव होते ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

आवेदन कब करें?

दिल्ली लक्ष्मी योजना का आधिकारिक पोर्टल 1 अगस्त को लॉन्च किया जा रहा है. पोर्टल शुरू होते ही आप तुरंत अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकती हैं.

आवेदन कहां करें?

  • पात्र महिलाएं दिल्ली सरकार के विशेष लक्ष्मी योजना पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकती हैं, जिसे 1 अगस्त से शुरू किया जा रहा है.
  • आवेदन कैसे करें?
  • सबसे पहले लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं.
  • वहां दिए गए आवेदन फॉर्म (Application Form) में मांगी गई जानकारी ध्यानपूर्वक भरें.
  • अपने जरूरी दस्तावेज (Documents) स्कैन करके अपलोड करें.
  • जानकारी जांचने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
  • भविष्य के संदर्भ के लिए अपने भरे हुए फॉर्म की PDF फाइल सेव करें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें.

पात्रता की शर्तें (Eligibility)

इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • निवास: महिला कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली की निवासी हो.
  • आपराधिक रिकॉर्ड: महिला के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज न हो.
  • पारिवारिक सीमा: एक परिवार से केवल एक ही महिला इस योजना के लिए पात्र होगी.
  • आयु सीमा: महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • आय सीमा: परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए.

17 लाख महिलाओं को मिलेगा सीधा फायदा

यह योजना 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रमुख वादों में से एक थी. अनुमान है कि इससे दिल्ली के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लगभग 17 लाख महिलाओं को संबल मिलेगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मार्च में वित्त वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश करते समय इस योजना के लिए ₹5,100 करोड़ की भारी-भरकम राशि आवंटित की थी.

अन्य राज्यों की सरकार की ऐसी ही योजनाएं

बीजेपी शासित राज्यों की योजनाएं:

बीजेपी ने अन्य राज्यों में भी ऐसी कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं:

  • मध्य प्रदेश: ‘लाडली बहना योजना’
  • महाराष्ट्र: ‘लड़की बहिन योजना’

(इन दोनों योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता सीधे महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जाती है.)

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST