Meerut Crime News: मेरठ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. बुधवार शाम एक युवक ने पहले एक युवती पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फिर मौके पर ही खुद को भी गोली मार ली.
मेरठ: पहले युवती पर बरसाईं गोलियां, फिर खुद को मारी गोली
Meerut Boy Shoots Girl: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. बुधवार शाम को एक युवक ने एक युवती को गोली मार दी और फिर मौके पर ही खुद को भी गोली मार ली.
दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती जिंदगी और मौत से जूझ रही है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना बुधवार शाम करीब 4:30 बजे कंकरखेड़ा थाना इलाके की डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी में जोनल पार्क के बाहर हुई. युवक पल्सर बाइक पर और युवती स्कूटर पर आई थी. पार्क के बाहर दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, लेकिन अचानक बहस हो गई. बहस बढ़ने पर युवक ने पिस्टल निकाली और युवती पर तीन गोलियां चलाईं. दो गोलियां उसके पेट में और एक सिर में लगीं. गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर गई. जब आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, तो युवक ने खुद को सीने में गोली मार ली.
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. दोनों को पहले कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सुभारती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है.
पुलिस के मुताबिक, घायल युवती की पहचान कंकरखेड़ा के गोविंदपुरी की रहने वाली अनुष्का के रूप में हुई है. मृतक युवक आदित्य निवाली शिवलोकपुरा कॉलोनी का रहने वाला था. उसने ITI इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की थी. जांच में पता चला कि वह कंकरखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर था. उसे कुछ समय पहले अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. वह करीब 10 दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था.
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…
Noida Traffic Advisory: दशहरे और मूर्ति विसर्जन के चलते नोएडा, सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट…
Sidhu Moose Wala: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई सुखदीप सिंह सिद्धू की…
Alia Bhatt Durga Puja look: दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट अपने पारंपरिक बंगाली लुक को…
CM Yogi Lucknow AI City Project: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आने वाले समय में…