<
Categories: धर्म

Second Bada Mangal 2026: 12 मई को बड़ा मंगल और पंचक साथ-साथ, जानिए बजरंगबली की पूजा का सही समय और जरूरी नियम

Second Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ महीने का दूसरा बड़ा मंगल 12 मई 2026 को पड़ रहा है. हिंदू धर्म में बड़ा मंगल का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है.हालांकि इस बार दूसरे बड़े मंगल पर पंचक का साया भी रहेगा, इए जानते हैं पूजा का सही समय, नियम और जरूरी सावधानियां.

Second Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ महीने का दूसरा बड़ा मंगल 12 मई 2026 को पड़ रहा है. हिंदू धर्म में बड़ा मंगल का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. यह दिन भगवान हनुमान की पूजा, व्रत, दान और भंडारे के लिए बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को ही भगवान श्रीराम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी, इसलिए इस महीने के सभी मंगलवार सामान्य दिनों से ज्यादा पवित्र माने जाते हैं.

हालांकि इस बार दूसरे बड़े मंगल पर पंचक का साया भी रहेगा. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या पंचक के दौरान हनुमान जी की पूजा करना सही रहेगा या नहीं. ज्योतिष शास्त्र में पंचक को कुछ कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है, लेकिन हनुमान जी की आराधना पर इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं माना गया है. आइए जानते हैं पूजा का सही समय, नियम और जरूरी सावधानियां.

दूसरे बड़ा मंगल 2026 का शुभ मुहूर्त

12 मई 2026 को दूसरे बड़े मंगल के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सुबह के समय हनुमान जी की पूजा करना सबसे ज्यादा फलदायी माना गया है. इस दिन बजरंगबली को चोला चढ़ाने और सिंदूर अर्पित करने का विशेष महत्व होता है.

रोग पंचक में भी कर सकते हैं हनुमान जी की पूजा

इस बार बड़ा मंगल रोग पंचक के दौरान पड़ रहा है. सामान्य रूप से पंचक में कई शुभ और मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है, लेकिन हनुमान जी को संकट हरने वाले और सर्वशक्तिशाली देवता माना जाता है. इसलिए पंचक के समय भी उनकी पूजा करना शुभ माना गया है.ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार पंचमुखी हनुमान जी की पूजा करने से भय, तनाव, नकारात्मक ऊर्जा और शत्रु बाधाओं से राहत मिल सकती है. इस दिन भंडारा और दान-पुण्य करना भी शुभ माना गया है. हालांकि नए शुभ कार्यों की शुरुआत या विवाह जैसे मांगलिक कामों से बचने की सलाह दी जाती है.

पंचक में ऐसे करें बजरंगबली की पूजा

अगर बड़ा मंगल पंचक में पड़ रहा हो तो पूजा के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए. हनुमान जी को सिंदूर, लाल फूल और लाल चंदन अर्पित करें. चमेली के तेल का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है.इस दिन“ॐ नमो भगवते पञ्चवदनाय, पूर्वकपि मुखाय, सकल शत्रु संहारणाय स्वाहा॥”मंत्र का जाप करना लाभकारी माना गया है.इसके साथ हनुमान चालीसा, हनुमान बीसा और सुंदरकांड का पाठ करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है. ध्यान रखें कि पंचक के दौरान हवन और यज्ञ जैसे कार्यों से बचना चाहिए क्योंकि इन्हें इस समय वर्जित माना गया है.

बड़ा मंगल के दिन इन नियमों का रखें ध्यान

बड़ा मंगल पर हनुमान साधना करने वाले लोगों को काले और नीले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए. इस दिन लाल, पीले या सफेद रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है.धार्मिक मान्यता के अनुसार साधक को पूरे दिन क्रोध और नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए. ब्रह्मचर्य का पालन करना भी शुभ माना गया है. इसके अलावा इस दिन केवल सात्विक भोजन करना चाहिए और मांस-मदिरा जैसी तामसिक चीजों से दूरी बनाए रखनी चाहिए.

क्या है बड़ा मंगल का महत्व?

उत्तर भारत खासकर उत्तर प्रदेश में बड़ा मंगल को बेहद श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. इस दिन जगह-जगह भंडारे आयोजित किए जाते हैं और लाखों श्रद्धालु हनुमान मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं. माना जाता है कि सच्चे मन से पूजा करने पर हनुमान जी हर संकट को दूर करते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

मुश्किल वक्त में जब न दिखे कोई रास्ता, टूटने लगे हौसला; तब सुंदरकांड की ये 5 चौपाइयां बदल देंगी आपकी किस्मत

सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…

Last Updated: May 29, 2026 20:14:16 IST

PAK vs AUS: 30 मई को पहला वनडे, क्या भारत में देख पाएंगे लाइव, कैसा है दोनों टीमों का स्क्वॉड?

Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…

Last Updated: May 29, 2026 20:09:24 IST

Joke of the Day: सुन! मुझे जल्दी ही पोता चाहिए? फिर बहू ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सास ने साध ली चुप्पी

Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…

Last Updated: May 29, 2026 19:58:31 IST

चंडीगढ़ की छोरी का इंग्लैंड में कमाल, T20 डेब्यू पर किया अनोखा कारनामा, कौन है ये नया स्टार?

Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…

Last Updated: May 29, 2026 19:23:43 IST

मैडम! बेटा होने की दवा दे दो… 3 बेटियां काफी नहीं, चौथी बार हुई प्रेग्नेंट, फिर सास ने कर दी बड़ी मांग

आज जहां बेटे-बेटी में फर्क नहीं समझा जाता है वहीं, कुछ लोग बेटे की चाहत…

Last Updated: May 29, 2026 19:04:40 IST

NEET Re-Exam 2026: रेखा सरकार का नीट छात्रों को बड़ा तोहफा, 21 जून को उम्मीदवारों के लिए DTC बस सेवा फ्री

NEET Re-Exam 2026: NEET UG री-एग्जाम 21 जून को होने वाली हैं, जिसकी तैयारियां तेजी…

Last Updated: May 29, 2026 18:04:19 IST