<
Categories: धर्म

शनिदेव को मिला था अपनी ही पत्नी से श्राप! यहा जानें क्या था कारण

Myths related to Releated Shani Dev: क्यों शनि देव चलते है धीमी चाल और क्यों नहीं देखना चाहिए शनि देव की आखों में? क्या है इसके पीछा का गहरा रहस्य? शनिदेव को उनकी पत्नि ने दिया था श्राप

Interesting stories of Shanidev: शनिदेव को न्याय, कर्मफल और संघर्ष का देवता माना जाता है, जिनपर उनकी कृपा होती है, उसे जीवन में सफलता मिलती है, लेकिन अगर शनी की कृपा ना हो तो जीवन में व्यापार नौकरी और सेहत से जुड़े कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शनि देव को भी श्राप मिला हुआ है. दरअसल धर्म ग्रंथों में शनिदेव से जुड़ी कई रोचक कथाएं मशहूर है. जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं, इसी में से एक हैं, जब शनिदेव को उनकी ही पत्नि ने श्राप दिया था. 

शनिदेव को उनकी पत्नि ने दिया था श्राप

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव की शादी चित्ररथ नाम के गंधर्व की पुत्री, से हुई थी। शनिदेव की तरह उनकी पत्नी का स्वभाव भी बेहद उग्र बताया गया है। एक बार की बात है, जब शनिदेव भगवान श्रीकृष्ण को खुश करने के लिए तपस्या कर रहे थे, उसी समय उनकी पत्नी ऋतु स्नान के बाद उनसे मिलन की कामना हुई और वो शनि देव के पास जा पहुंची। लेकिन तपस्या में होने की वजह शनिदेव को इस बात का पता नहीं चला। पत्नी का ऋतुकाल समाप्त होने के बाद शनिदेव का ध्यान भंग हुआ. गुस्से में आकर शनिदेव की पत्नी ने उन्हें श्राप देते हुए कहा ‘पत्नी होने के बाद भी आपने मुझे कभी प्रेम की दृष्टि से नहीं देखा, इसलिए आज के बाद आप  जिसे भी देखेंगे, उसका अहित हो जायेगा. इसी वजह से  शनि की दृष्टि में दोष माना जाता है और यहा वजह है कि उन्हें कभी सामने से नजरें मिलाकर नहीं देखा जाता है.

शिव से जुड़ी है एक और क्था

इसके अलावे शनि देव को लेकर एक कथा और प्रचलित है कि, जो भगवान शिव से जुड़ी है. पुराणिक कथा के अनुसार, एक बार भगवान शिव ने दधीचि मुनि के पुत्र पिप्पलाद के रूप में अवतार लिया. पिप्पलाद ने देवताओं से अपने पिता की मृत्यु का कारण पूछा तो उन्होंने कहा ऐसा शनिदेव की कुदृष्टि के कारण ऐसा हुआ है, इस बात को सुनकर पिप्पलाद मुनि ने शनिदेव पर ब्रह्म दंड का प्रहार किया. जो शनिदेव के पैर पर जाकर लगा, जिससे उनकी गति मंदी हो गई, जिसके बाद सभी देवताओं ने पिप्पलाद मुनि को समझाया और उनका गुस्सा शांत हुआ.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST

IPL 2206: चोट के बावजूद टीम को मजबूत रखा, तीन हार के बाद अच्छी वापसी, अश्विन ने CSK को जमकर सराहा

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर…

Last Updated: May 16, 2026 19:09:56 IST

Video: सांप को कंट्रोल करने चला था युवक, पूंछ पकड़कर घसीटने के दौरान पैर में डंसा तो निकल गई चीखें

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है. जो गुजरात के…

Last Updated: May 16, 2026 16:37:36 IST

खुद धूप में जलती रही मां, बच्चों पर नहीं आने दी तपिश! ममता की तस्वीर ने भावुक किया देश

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मां का वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है.…

Last Updated: May 16, 2026 16:35:43 IST

IPL 2026: ऑरेंज कैप के लिए सुदर्शन-क्लासेन में जंग, विराट कोहली भी रेस में शामिल, पर्पल कैप किसके पास?

IPL 2026 Orange Cap List: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में साईं सुदर्शन…

Last Updated: May 16, 2026 15:00:49 IST