होम / New Year 2023: नए साल पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए राशिनुसार करें ये खास उपाय, मिलेंगी खुशियां ही खुशियां

New Year 2023: नए साल पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए राशिनुसार करें ये खास उपाय, मिलेंगी खुशियां ही खुशियां

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : December 14, 2022, 5:23 pm IST

New Year 2023 Upay: नए साल की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। हर कोई नया साल खुशनुमा बनाने के लिए विभिन्न तरह के उपाय आजमाता है। हर किसी की चाहत होती है कि आने वाले नए साल में मां लक्ष्मी के साथ शनि, मंगल, राहु सहित अन्य ग्रहों की असीम कृपा प्राप्त हो। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नए साल में राशि के अनुसार कुछ उपाय करके व्यक्ति जीवन में खुशियां ही खुशियां पा सकता है। तो यहां जानिए कि ग्रहों के हिसाब से किन राशियों को क्या उपाय करना होगा शुभ।

मंगल ग्रह

मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। इसके साथ ही मसूर की दाल का दान करें। इसके साथ ही नए साल के पहले दिन नहाने वाले पानी में चंदन पाउडर डाल लें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इसके साथ ही नए साल में आने वाली समस्याओं से लड़ने की ताकत, साहत मिलेगा।

शुक्र ग्रह

वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य, आकर्षण, धन वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए शुक्रवार के दिन पक्षियों को चावल का दाना डालें। इसके साथ ही सफेद रंग की चीजों का दान करें। इसके साथ ही मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

बुध ग्रह

बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी है। बुध को बुद्धि, एकाग्रता, वाणी, त्वचा, सौंदर्य आदि का कारक ग्रह माना जाता है। ग्रहों का राजकुमार बुध को माना जाता है। नए साल में विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करने के साथ गाय को हरा चारा खिलाएं।

गुरु/बृहस्पति ग्रह

धनु और मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति माने जाते हैं। इसलिए गुरु बृहस्पति की कृपा पाने के लिए भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही चावल, गुड़, चने की दाल आदि का दान करें।

शनि ग्रह

मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि माने जाते हैं। नए साल में रोजाना शनिदेव की पूजा करने के साथ हनुमान जी की पूजा करें। इसके साथ ही पीपल के पेड़ में सुबह के समय जल चढ़ाएं और शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके साथ ही नियमित रूप में हनुमान चालीसा करें। वहीं मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को लाल फूल अर्पित करें।

चंद्रमा

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा को माना जाता है। इसलिए नए साल में चीनी, दही, आटा आदि सफेद चीजों को दान करें। इसके साथ ही नए साल के पहले सोमवार को भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें। इसके साथ ही दूर्वा, बेलपत्र आदि अर्पित करें।

सूर्य

सिंह राशि के स्वामी सूर्य ग्रह है। ग्रहों के राजा सूर्य को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, धन धान्य की बढ़ोत्तरी वाले ग्रह है। इसलिए नए साल में सूर्य को जल से अर्घ्य करना शुभ होगा। आप चाहे तो जल में सिंदूर, लाल फूर और अक्षत भी डाल सकते हैं। इसके साथ ही गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT