होम / Surya Grahan 2023: कुछ ही दिनों में लगने जा रहा है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, यहां जानिए किस समय लगेगा सूतक

Surya Grahan 2023: कुछ ही दिनों में लगने जा रहा है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, यहां जानिए किस समय लगेगा सूतक

Divya Gautam • LAST UPDATED : September 17, 2023, 12:40 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Surya Grahan 2023: ऐसा संयोग कई वर्षों में एक बार ही होता है, जब सूर्य और चंद्र ग्रहण एक ही महीने में पड़ते हैं। अक्टूबर 2023 में ऐसा अद्भुत संयोग बन रहा है। इस महीने में साल का आखिरी सूर्य और चंद्र ग्रहण है। ऐसी स्थिति में एक का सूतक मान्य और दूसरे का नहीं इसका मतलब यह है कि एक सूर्य ग्रहण भारत में और एक भारत के बाहर दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण के दिन अमावस्या भी पड़ेगी विज्ञान हर सूर्य ग्रहण को एक खगोलीय घटना मानता है, लेकिन हिंदू ज्योतिष में इसे एक अशुभ घटना माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण के समय नकारात्मक शक्तियां तीव्र होने लगती हैं। हम आपको बताते हैं सूर्य ग्रहण से जुड़ी खास बातें-

2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण कब होगा 

2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा। यह ग्रहण ज्यादातर अमेरिका में दिखाई देगा। भारतीय समय के मुताबिक सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को रात 8:34 बजे शुरू होगा और दोपहर 2:25 बजे खत्म होगा। क्योकि यह भारत में दिखाई नहीं देंगे इसलिए यहां उनका समय मान्य नहीं होगा।

कहां-कहां दिखाई देगा?

14 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। यह एक अंगूठी के आकार का होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा। इस दौरान कुछ भी नया या खास करने की मनाही होती है। यह मुख्य रूप से पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक जैसे देशों में देखा जा सकता है। 2023 के पिछले दो सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं दिए थे।

2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण कब होगा

2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद लगेगा। चंद्र ग्रहण दोपहर 1:06 बजे शुरू होगा। 29 अक्टूबर को और 2:22 बजे समाप्त होगा। भारत में चंद्र ग्रहण की अवधि 1 घंटा 16 मिनट है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक काल मान्य होगा। चंद्र ग्रहण से पहले सूतक के दौरान पूजा करना वर्जित होता है इस दौरान देवी-देवताओं की मूर्तियों को छूने की भी मनाही होती है। ऐसे में कोशिश करें कि आप घर पर ही रहकर भगवान की पूजा करें। ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2023: क्यों मनाया जाता है गणेश चतुर्थी का त्यौहार? क्या है इसका महत्व और इतिहास

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT