<
Categories: धर्म

21 सितंबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत, कहीं आपकी जिंदगी में तो नहीं आ रहा भूचाल?

Surya Grahan 2025: इस साल का अखिरी सुर्य ग्रहण 21 सिंतबर को लगने जा रहा है. इसका प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर अलग तरह से पड़ता नजर आएगा. हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आने वाला है.

Surya Grahan 2025 Kab Hai: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 21 सितंबर को लगने जा रहा है. यह एक महत्वपूर्ण खगोलीय और ज्योतिषीय घटना है. इसी महीने साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगा था. जिसके हर व्यक्ति के जीवन पर एक अलग प्रभाव पड़ा था. हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आने वाला है. लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. हालांकि कुछ राशियों पर इसका अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है. यह उन राशि के जातकों के जीवन में एक बड़ा तूफान लेकर आ सकता है. आइए बताते हैं कि इस सूर्य ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव किस राशि पर पड़ने वाला है. 

इन राशियों पर पड़ेगा सुर्य ग्रहण का प्रभाव

कन्या (Virgo) 

इस बार यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि में होने जा रहा है. जिसका साफ मतलब है इस राशि के जातकों पर ज्यादा असर पड़ने वाला है. इस राशि के जातकों के स्वास्थ और व्यक्तित्व पर प्रभाव पड़ता नजर आएगा. इस दौरान आपको मानसिक और शारीरिक तनाव से गुजरना होगा. इस समय आप बड़े निर्णय लेने से बचे. इस दौरान आपको अपना खास ख्याल रखना होगा. लापरवाही का नतीजा भारी पड़ सकता है. इसलिए आपकों सावधानी बरतनी होगी. आर्थिक मामलों पर संभल कर निर्णय लें. 

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के रिश्तों का खास ख्याल रखना होगा. इस दौरान आपके रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. वाद-विवाद से जितना हो सकें, दूर रहें. घर में शांति बनाए रखें. नौकरी और व्यपार से जुड़ी चीजों पर ध्यान से निर्णय लें. हर स्थिति में अपने आपको मजबूत रखें. हर स्थिति को संयम के साथ संभालें. 

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों को करियर में उतार-चढ़ाव देखने होंगे. लोगों को ऑफिस में अचानक से कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जिनसे आपका परेशान होना तय है. यह आपको तनाव पर डाल सकता है. साथ ही इस दौरान आपके घर के बड़ों से संबंध भी प्रभावित होते नजर आएंगा. कोई भी फैसला लेने से पहले सोच लें. वरना मुश्किल में फंस सकते हैं. अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें और मेहनत से सभी कार्यों को सफल बनाएं.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Recent Posts

चाय बेचने वाले से जायंट किलर तक, सज्जन कुमार ने दिल्ली के पूर्व सीएम ब्रह्म प्रकाश को कैसे हराया?

Sajjan Kumar Biography: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी के 'नवरत्नों' में से…

Last Updated: April 26, 2026 19:57:30 IST

‘उसने खुद बुलाया था’… खून से लथपथ प्रेमी ने बताई आपबीती, लाठी-डंडों से उतारा था इश्क का भूत, ये था मामला

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों और ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा. बताया जा…

Last Updated: April 26, 2026 19:45:37 IST

‘उसने खुद बुलाया था’… खून से लथपथ प्रेमी ने बताई आपबीती, लाठी-डंडों से उतारा था इश्क का भूत, ये था मामला

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों और ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा. बताया जा…

Last Updated: April 26, 2026 19:44:17 IST

IPL 2026: रोहित शर्मा-ईशान किशन का रिकॉर्ड टूटा, शुभमन गिल- साईं सुदर्शन का धमाका, CSK को 8 विकेट से रौंदा

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराते हुए शानदार जीत दर्ज…

Last Updated: April 26, 2026 19:27:37 IST

Vaibhav Sooryavanshi के फैन हुए पैट कमिंस! पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद बोले, ‘ये लड़का मेरा…’

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देख पैट कमिंस भी उनके…

Last Updated: April 26, 2026 19:26:31 IST

न दुकान, न सामान… फिर भी बेच डाला 12 करोड़ का माल! वाराणसी में GST के ‘जादूगर’ का कैसे खुला राज़, जानें!

GST Fraud Case: वाराणसी में 'सनशाइन इंटरप्राइजेज' नाम की फर्जी फर्म बनाकर 12 करोड़ रुपये…

Last Updated: April 26, 2026 19:20:47 IST