<

भगोड़े Lalit Modi के भाई के काले कारनामों का खुला पिटारा, दिल्ली पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार?

Sameer Modi News: दिल्ली पुलिस ने भगोड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी को लंदन से वापस लौटते हुए गिरफ्तार कर लिया है. आइये जान लेते हैं किस मामले में ललित मोदी के भाई की गिरफ़्तारी हई है.

Lalit Modi Brother Case: हाल ही में दिल्ली पुलिस ने भगोड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी को गिरफ्तार किया है. अब सवाल खड़ा हो रहा है आखिर किस मामले में समीर मोदी को गिरफ्तार किया गया है. तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि समीर को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि समीर मोदी को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया. ललित मोदी के भाई को दिल्ली पुलिस ने बलात्कार के पुराने आरोप में हिरासत में लिया है. 

जानिए पूरा मामला

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी के भाई समीर मोदी के खिलाफ हाल ही में 2019 के एक बलात्कार मामले में FIR दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि समीर मोदी जब लंदन से आ रहे थे तो उन्हें दिल्ली पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया. दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने भगोड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी को बलात्कार के आरोप में दबोचा है. वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि, समीर मोदी के खिलाफ 2019 में उनके कार्यालय में काम करने वाली एक महिला ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराया था. इस मामले में वो फरार था. 

समीर मोदी के खिलाफ खुली LOC

हैरान कर देने वाली बात ये है कि समीर मोदी के खिलाफ भी एलओसी खोली गई थी. गुरुवार सुबह जैसे ही समीर मोदी विदेश से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा, घात लगाए बैठी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों का कहना है कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में समीर मोदी का घर और ऑफिस है. पुलिस ने उसे साकेत कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. फिलहाल, पुलिस आरोपी समीर मोदी से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है. समीर मोदी एंटरप्राइजेज के कार्यकारी निदेशक, समीर मोदी, लंबे समय से मोदी के व्यापारिक साम्राज्य में पारिवारिक और कॉर्पोरेट झगड़ों और अपने पिता, उद्योगपति के.के. मोदी द्वारा छोड़ी गई ₹11,000 करोड़ की विरासत के केंद्र में रहे हैं. वे गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया की अध्यक्ष बीना मोदी के बेटे हैं.

Heena Khan

Recent Posts

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST