<
Categories: धर्म

Vastu Tips For Home: नवरात्रि में घर के मुख्य दरबाजे पर करें ये उपाय, मां दुर्गा की कृपा से घर की नेगेटिविटी होगी दूर

Chaitra Navratri 2026 Upay: हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्योहार बहुत पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है. इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और भक्त देवी का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखते हैं.

Chaitra Navratri 2026 Upay: हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्योहार बहुत पवित्र और पावरफुल माना जाता है. इन नौ दिनों तक मां जगतजननी के नौ रूपों की पूजा की जाती है. भक्त देवी का आशीर्वाद पाने के लिए उपवास रखकर दुर्गा की आराधना करते हैं. ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त या साधक मां की पूजा इन नौ दिनों तक पूरे भाव से करता है उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है. चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होगी और 27 मार्च को खत्म होगी. 

ज्योतिष के अनुसार, नवरात्रि के दौरान घर के मुख्य दरवाजे पर कुछ वास्तु उपाय करने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है. आइए नवरात्रि के दौरान मुख्य दरवाजे के लिए कुछ आसान और बेहतरीन टिप्स के बारे में जान लेते हैं. 

मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक चिन्ह

लोगों को नवरात्रि के दौरान घर के मुख्य दरवाजे पर हल्दी या कुमकुम से स्वास्तिक का चिन्ह बना चाहिए क्योंकि यह बहुत ही शुभ माना जाता है. सनातन में स्वास्तिक को सौभाग्य और समृद्धि के प्रतीक को तौर पर देखा जाता है. माना जाता है कि ऐसा करने से घर में ईश्वर की कृपा तो होती ही है साथ ही सब कुछ सही दिशा में चलता है. घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं करती है. 

आम या अशोक की तोरण लगाएं

नवरात्रि के पहले दिन घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का तोरण लटकाना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस तरीके से सुख-समृद्धि भी घर में बनी रहती है. 

लाल चुनरी या कलावा बांधें

कई लोग नवरात्रि के दौरान घर के मेन गेट पर लाल चुनरी या कलावा बांधना भी बांधते हैं. मान्यता है कि लाल रंग देवी का पसंदीदा है. ऐसा करने से घर में देवी दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है और परिवार के सदस्यों को जीवन में परेशानियों से निजात मिलती है. 

दीपक जलाना

नवरात्रि के नौ दिनों में हर शाम घर के मेन गेट के पास घी और सरसों का दीपक जलाना शुभ माना जाता है. माना जाता है कि इससे घर में पॉज़िटिव एनर्जी आती है और नेगेटिव एनर्जी दूर रहती है. इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि का माहौल भी बनता है. बता दें कि घी का दीपक मां लक्ष्मी के लिए और सरसों का दीपक सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए होता है. 

रंगोली बनाना भी शुभ

नवरात्रि के दौरान घर के मेन दरवाजे पर रंगोली बनाना बहुत अच्छा माना जाता है. रंगोली को देवी लक्ष्मी और देवी दुर्गा के स्वागत का प्रतीक माना जाता है. यह घर में पवित्र और सकारात्मक माहौल बनाती है. भारत में बहुत से लोग नवरात्रि के दिन रंगोली बनाते हैं. कहते हैं कि इसे मां दुर्गा के आगमन के लिए चौक पूरा गया है.  साथ ही कई लोग फूलों की माला से भी घर को सजाते हैं. ताजे फूल से मन भी प्रसन्न रहता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. Indianews.in इसकी पुष्टि नहीं करता है. कृपया एक्सपर्ट की सलाह लें.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Recent Posts

Air India Flight: आसमान में फिर मची चीख-पुकार! एयर इंडिया विमान में उठा धुआं, पायलट की ‘Mayday’ कॉल और फिर…

बीच आसमान में प्लेन से निकला धुआं और पायलट की 'Mayday' कॉल! एयर इंडिया के…

Last Updated: March 31, 2026 20:38:56 IST

Funny Jokes: पृथ्वी गोल है… ये किसने साबित किया? पप्पू ने टीचर को दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई…

Last Updated: March 31, 2026 20:23:43 IST

Cicada COVID variant: 22 देशों में फिर फैला कोरोना, ओमिक्रोन से यह कितना खतरनाक, भारत के लिए भी खतरा?

Cicada New Covid 19 Variant: हर बार की तरह इस बार भी कोरोना नया रूप…

Last Updated: March 31, 2026 19:54:53 IST

GT vs PBKS: पापा चाहते थे बेटा करे किसानी, लेकिन भाई के त्याग ने बनाया धारदार गेंदबाज, IPL में काटेंगे बवाल?

Who Is Ashok Sharma: राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ…

Last Updated: March 31, 2026 20:15:14 IST

अब घर बैठे करोड़ों कमाएंगी मलाइका अरोड़ा! किराए पर दिया अपना आलीशान घर, क्या है पूरी डील?

Malaika Arora: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट को तीन…

Last Updated: March 31, 2026 19:45:21 IST

1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी दुनिया! जेब पर सीधा वार करेंगे ये 10 बड़े बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

कल से आपकी जेब और जीवन दोनों का गणित बदलने वाला है! क्या आपको पता…

Last Updated: March 31, 2026 19:43:43 IST