India News (इंडिया न्यूज),Vivah Muhurat 2025: सनातन धर्म में खरमास के महीने को बहुत ही खास महत्व माना जाता है। खरमास के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। खरमास के दौरान किए गए शुभ और मांगलिक कार्य शुभ फल देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं खरमास कब खत्म हो रहा है। मेष संक्रांति कब है? शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है। दरअसल, अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम का कहना है कि वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य देव 13 अप्रैल तक मीन राशि में रहेंगे। 14 अप्रैल को रात 3:21 बजे सूर्य देव मीन राशि से मेष राशि में गोचर करेंगे।
सूर्य देव के मेष राशि में गोचर करने के साथ ही खरमास का महीना खत्म हो जाएगा। उसके बाद आपको शुभ या मांगलिक कार्य करने का शुभ मुहूर्त मिलेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार मेष संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए। पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए। गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान-पुण्य करना चाहिए। सभी प्रकार के शुभ या मांगलिक कार्य 14 अप्रैल के बाद शुरू होंगे। इस दौरान गृह प्रवेश और मुंडन संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा।
Vivah Muhurat 2025: कब खत्म होगा खरमास
मेष संक्रांति के दिन पुण्य काल का शुभ समय सुबह 5:57 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक रहेगा, जबकि महापुण्य काल सुबह 5:57 बजे से सुबह 8:05 बजे तक रहेगा। इस समय सूर्य देव की पूजा करने से भी कई गुना शुभ फल की प्राप्ति होगी। इसके अलावा मेष संक्रांति के दिन कई शुभ मुहूर्त भी बन रहे हैं।
छठे दिन बरसेगा मां कात्यायनी का आशीर्वाद, शुभ योगों में होगी पूजा, मिलेगा रोग-शोक से छुटकारा!