Hindi News / Dharam / Why Is Ganeshas Idol Immersed In Water This Belief Has A Deep Connection With Mahabharata

Ganesh Visarjan 2024: जल में क्यों बहाई जाती है गणेश जी की प्रतिमा, इस मान्यता का महाभारत से है गहरा नाता

Ganesh Visarjan 2024: 17 सितंबर को गणपति विसर्जन का त्यौहार मनाया जा रहा है। गणेश विसर्जन के दिन लोग गणपति को बड़े मनमोहक तरीके से नाचत-गाते पवित्र नदियों में बहाकर भगवान गणपति का विसर्जन करते है।

BY: Pankaj Namdev • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Ganesh Visarjan 2024: भारत में जितनी धूमधाम से लोग गणपति को अपने घर विराजमान करते है उससे ज्यादा उत्साह और धूमधाम से लोग गणपति विसर्जन करते हैं। गणेश आगमन यानि गणेश चतुर्थी 7 सितंबर से शुरू होकर आज यानि 17 सितंबर को गणपति विसर्जन का त्यौहार मनाया जा रहा है। गणेश विसर्जन के दिन लोग गणपति को बड़े मनमोहक तरीके से नाचते-गाते पवित्र नदियों में बहाकर भगवान गणपति का विसर्जन करते है। इसके अलावा कुछ लोग गणपति का घर पर ही विसर्जन कर देते हैं।

आखिर क्यों जल में करते है गणपति विसर्जन

आपके मन में ये सवाल हमेशा रहता होगा कि आखिर किस वजह से गणपति विसर्जन किया जाता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों भगवान गणेश की 10 दिनों तक पूजा करने के बाद पवित्र जल में बहा दिया जाता है। दरअसल पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, श्रीवेद व्यास ने गणेश चतुर्थी से भगवान गणेश को 10 दिनों तक महाभारत कथा सुनाई थी। दस दिन बाद जब वेद व्यास जी ने अपनी आंखें खोलीं तो देखा कि दस दिन की मेहनत के बाद गणेश जी का तापमान बहुत बढ़ गया है।

सावधान! 14 मार्च को होने वाला है कुछ बड़ा, कल का दिन हल्के में लेना पड़ जाएगा भारी, होली पर मिल रहे कई डरावने संकेत

Ganesh Visarjan 2024: 17 सितंबर को गणपति विसर्जन का त्यौहार मनाया जा रहा है। गणेश विसर्जन के दिन लोग गणपति को बड़े मनमोहक तरीके से नाचते-गाते पवित्र नदियों में बहाकर भगवान गणपति का विसर्जन करते है।

ऐसे में वेद व्यास जी ने तुरंत गणेश जी को पास स्थित सरोवर में ले जाकर ठंडे पानी से स्नान कराया था। इसी मान्यता के चलते गणेश स्थापना कर चतुर्दशी को उनको जल में बहाकर शीतल किया जाता है। इसके अलावा महाभारत की कुछ कथाओं के अनुसार, गणेश विसर्जन ब्रह्मांड के चक्र और जीवन-मरण के प्राकृतिक संतुलन का भी प्रतीक है।

पितरों की मुक्ति के लिए कौवों को ही क्यों खिलाते हैं भोजन? पूराणों में छिपा है इसका राज

गणपति विसर्जन पर जरूर करें इन नियमों का पालन

गणेश विसर्जन वाले दिन भगवान गणेश की विदाई एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान होता है, जिसे पूरे श्रद्धा और विधिपूर्वक करना आवश्यक है। हम आपको गणपति विसर्जन के कुछ नियम यहां बता रहे हैं जिसका पालन करके आपको अवश्य करना चाहिए।

गणेश विसर्जन से पहले भगवान गणेश की विदाई आरती और विशेष पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। पूजा के वक्त गणपति जी को उकी प्रिय वस्तुओं जैसे मोदक, फल, गुड़, दूर्वा और फूल अर्पित करें। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होकर आपको जीवन में सुख-शांति का वरदान देते हैं। विसर्जन के समय घर की साफ-सफाई विसर्जन के दिन घर की साफ-सफाई करना और पूजा स्थल को अच्छे से सुसज्जित करना जरूरी है। इन नियम का पालन करना धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है।

अनंत चतुर्दशी पर सिर्फ एक काम किया तो पलट जाएगी जिंदगी, दुम दबाकर भागेंगी परेशानियां, जानें पूरी विधि

Tags:

Ganesh ChaturthiGanesh Chaturthi 2024Ganesh visarjan 2024indianewslatest india newsmahabharat kathaNewsindiatoday india newsइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue