होम / Russia Ukraine War 17th Day Update : यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर पर भी रूस ने किया कब्जा, मेयर अगवा

Russia Ukraine War 17th Day Update : यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर पर भी रूस ने किया कब्जा, मेयर अगवा

Vir Singh • LAST UPDATED : March 12, 2022, 10:45 am IST

संबंधित खबरें

Russia Ukraine War 17th Day Update

इंडिया न्यूज, कीव:

Russia Ukraine War 17th Day Update रूस के यूक्रेन पर सैन्य हमले लगातार जारी हैं। ताजा जानकारी के अनुसार यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ रूसी सेनाओं का बढ़ना भी निरंतर जारी है और इस बीच रूसी सेनाओं ने यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर पर भी अपना कब्जा कर लिया है। कीव पर कब्जे से पहले रूस इसके आसपास के शहरों को अपने कब्जे में ले रहा है। यूक्रेन ने इस बीच दावा किया है कि रूसी सेनाओं ने मेलिटोपोल पर कब्जा करने के साथ ही शहर के मेयर इयान फेडोरोव का भी अपहरण कर लिया है।

Also Read :Russian Ukraine War Effects: यूक्रेन युद्ध से रूस की आर्थिक स्थिति गंभीर

मेयर का अपहरण युद्ध अपराध जैसी वारदात

Russia Ukraine War 16th day Update

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यह आरोप लगाया है। उनका कहना है कि फेडोरोव ने रूस की मदद करने से इनकार कर दिया था। उसके बाद रूसी सेना उन्हें अपने साथ ले गई। जेलेंस्की ने कहा कि मेयर को अगवा करना लोकतंत्र के खिलाफ है। यह युद्ध अपराध जैसी वारदात है। उन्होंने कहा, मैं बता देना चाहता हूं कि रूस की इस हरकत का दुनिया के लोकतांत्रिक देशों के 100 प्रतिशत लोगों को पता चलेगा। उन्होंने कहा कि रूस की सैन्य कार्रवाई खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से भी क्रूर है।

Also Read : America On Russia Ukraine War : अमेरिका रूस से वापस लेगा एमएफएन का दर्जा, यूक्रेन को वित्तीय मदद का ऐलान

कीव में कई धमाके, दो शहरों में भीषण लड़ाई, रूस ने भी वालंटियर्स को भेजने को मंजूरी दी

इस बीच आज सुबह कीव में कई धमाकों की आवाज सुने जाने की सूचना है। जाता अपडेट के अनुसार शहर के आउटर इलाकों होस्टोमेल और इरपिन में इस समय कड़ा संघर्ष चल रहा है। रूस की सेना तेजी से आगे बढ़ रही है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी यूक्रेनी राष्टÑपति की तरह वॉलंटियर्स को यूक्रेन के युद्ध में जाने की स्वीकृति दी है। गौरतलब है यूक्रेन ने भी अपने देश के लोगों को जंग में उतरने के लिए मंजूरी पहले ही दी है।

Also Read : US Imposes Tough Sanctions on Russian Trade अमेरिका ने रूसी व्यापार पर लगाए कड़े प्रतिबंध

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Viral Video: वरमाला में दुल्हे ने किया कुछ ऐसा काम, जानकर लोटपोट हो जाएंगे आप; वीडियो वायरल-Indianews
Upgradable ATM: भारत का पहला अपग्रेडेबल एटीएम लॉन्च! जानें उसके लाभ; सुविधाएं- indianews
अपनी सक्सेस पर Taapsee Pannu ने तोड़ी चुप्पी, कड़ी मेहनत को दिया श्रेय -Indianews
Prajwal Revanna Video: देश छोड़कर क्यों भाग गए एचडी देवेगौड़ा के पोते सांसद प्रज्जवल रेवन्ना! यहां जानें पूरा मामला-Indianews
फिल्मों में अपने किरदारों पर क्या बोल गई Nayanthara, महिला सशक्तिकरण पर कही ये बात- Indianews
America: अमेरिका में नहीं थम रहा फिलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शन, व्हाइटहाउस के सामने लगे ये नारे-Indianews
UP Crime: देवर ने किया रेप, पति ने कहा अब तुम मेरी भाभी हो; भाई के साथ मिल पत्नी की हत्या की कोशिश- indianews
ADVERTISEMENT