BESB Bihar Board 10th Result 2026 DECLARED: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र इस लिंक biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
Bihar Board 10th Result 2026 DECLARED: BSEB मैट्रिक रिजल्ट जारी हो गया है.
Bihar Board 10th Result 2026 DECLARED: बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है. बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर के अनुसार रिजल्ट की घोषणा दोपहर 1:15 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई. इस दौरान शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद रहे. उम्मीदवार जो कोई भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक http://biharboardonline.bihar.gov.in/ के माध्यम से भी बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस साल BSEB मैट्रिक परीक्षा फरवरी में राज्यभर के 1,699 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें करीब 15.12 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया. कुल परीक्षार्थियों की संख्या 15,12,687 रही, जिनमें 7,85,722 लड़कियां और 7,26,961 लड़के शामिल थे. पटना जिले में ही 71,022 छात्रों के लिए लगभग 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक चलीं और इन्हें दो पालियों में आयोजित किया गया.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने अंक ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. इसके लिए बोर्ड ने कई आधिकारिक वेबसाइट उपलब्ध कराई हैं:
matricbiharboard.com
results.biharboardonline.org
secondary.biharboardonline.com
BSEB की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं।
होमपेज पर “BSEB Matric Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
BSEB 10वीं की मार्कशीट में छात्रों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी, जैसे:
छात्र का नाम
रोल नंबर
विषयवार अंक
कुल अंक
इंटरनल/प्रैक्टिकल मार्क्स
डिवीजन
प्रतिशत या ग्रेड
पास या फेल का स्टेटस
रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य रखें. केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना रिजल्ट चेक करें और किसी भी फर्जी लिंक से बचें. यह रिजल्ट छात्रों के करियर का अहम पड़ाव है, इसलिए आगे की पढ़ाई या स्ट्रीम का चयन सोच-समझकर करें.
बार्सिलोना में रहने वाली रूसी कॉन्सेप्चुअल फोटोग्राफर जूलिया बुरूलेव अपने 'आर्ट एक्सपीडिशन' प्रोजेक्ट के सिलसिले…
Coconut Oil for Epilepsy: नारियल का तेल जिसका उपयोग आमतौर पर खाना पकाने और बालों…
Leander Paes Join BJP: भारतीय टेनिस के दिग्गस खिलाड़ी लिएंडर पेस भारतीय जनता पार्टी (bjp)…
PBKS vs GT Head to Head: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मार्च…
Rahul Gandhi: रायबरेली से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश को एक…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक घटना ने कैफे और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं…