<
Categories: Education

CBSE Admit Card 2026 Date: सीबीएसई 10वीं, 12वीं का एडमिट कार्ड cbse.gov.in पर जल्द, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

CBSE Admit Card 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड जल्द जारी सकता है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र सीधे इस लिंक cbse.gov.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

CBSE Admit Card 2026 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए रेगुलर छात्रों का एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी करने वाला है. पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर बोर्ड आमतौर पर परीक्षा शुरू होने से लगभग 5-6 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है. इस बार प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड पहले ही उपलब्ध कर दिए गए हैं. रेगुलर कैंडिडेट्स का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं.

सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी. परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों को हर परीक्षा के दिन अपने सीबीएसई एडमिट कार्ड 2026 को परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य होगा. बिना एडमिट कार्ड के किसी छात्र को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र सीधे इस लिंक https://www.cbse.gov.in/ के जरिए भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी एडमिट कार्ड देख सकते हैं.

CBSE Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं के CBSE Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
आवश्यक लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
सभी विवरणों को ध्यान से जांचें और भविष्य के लिए डाउनलोड/प्रिंट कर लें.

एडमिट कार्ड पर सत्यापित करने योग्य विवरण

छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित जानकारी की पुष्टि करनी चाहिए:
छात्र का नाम और रोल नंबर
परीक्षा केंद्र का पूरा पता
विषयवार परीक्षा तिथियां
छात्र की फोटो और हस्ताक्षर

यदि कोई त्रुटि दिखाई दे, तो तुरंत अपने स्कूल प्रशासन को सूचित करें और परीक्षा से पहले इसे ठीक कराएं.

परीक्षा के दिन महत्वपूर्ण निर्देश

छात्र रिपोर्टिंग समय, गेट बंद होने का समय, और हॉल टिकट पर उल्लिखित विषय कोड को नोट करें. परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, अध्ययन सामग्री या किसी भी अनधिकृत वस्तु की अनुमति नहीं है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सुरक्षा जांच और प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी करने के लिए समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें. परीक्षा समाप्ति के बाद भी एडमिट कार्ड को संभाल कर रखें, क्योंकि परिणाम या अगली कक्षा में प्रवेश के लिए इसकी आवश्यकता हो सकती है.

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

IPL 2026 Commentators: डिविलियर्स-रैना की वापसी, आर अश्विन करेंगे डेब्यू, कॉमेंट्री पैनल का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026 Commentators: 19वां इंडियन प्रीमियर लीग 28 मार्च 2026 से शुरू होगा. इसकी शुरुआत…

Last Updated: March 27, 2026 21:53:39 IST

Delhi Budget: 750 नए आरोग्य मंदिर, मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर…दिल्ली में 1.03 लाख करोड़ रुपये का बजट पास

Delhi Budget 2026-27: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार का…

Last Updated: March 27, 2026 21:27:35 IST

‘मैंने पहले ही कहा था…’ राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले पर अक्षय कुमार ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला फिल्म के प्रमोशन में बिजी…

Last Updated: March 27, 2026 21:13:32 IST

पैरासिटिक इन्फेक्शन क्या है? जिसकी चपेट में आने पर घटा सबा आजाद का 4 KG वजन, जानें लक्षण, बचाव और इलाज

Saba Azad Parasitic Infection:  सबा को एक गंभीर पैरासिटिक इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती…

Last Updated: March 27, 2026 21:10:23 IST

IPL का अंजान बल्लेबाज, पंजाब किंग्स को फाइनल में फिर पहुंचाएगा? श्रेयस अय्यर को बड़ी उम्मीदें

पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए आर्य ने अपनी निडर बल्लेबाज़ी और लगातार अच्छे…

Last Updated: March 27, 2026 20:54:01 IST

Ladakh Avalanche: लद्दाख में भारी हिमस्खलन, 7 की मौत और 5 लोग हुए घायल; कई वाहन धंसे

Ladakh Avalanche: लद्दाख में जोजीला के पास हिमस्खलन होने से सात लोगों की मौत हो…

Last Updated: March 27, 2026 21:55:53 IST