<

पूरे टूर्नामेंट फ्लॉप, लेकिन फाइनल में बने ‘हीरो’, क्या अभिषेक शर्मा दोहराएंगे विराट कोहली वाला कारनामा?

Abhishek Sharma Form: भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में 7 मैचों में सिर्फ 89 रन बनाए हैं. अब फाइनल में उनके पास बड़ा कारनामा करके टूर्नामेंट को खत्म करने का मौका होगा.

Abhishek Sharma-Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. अभिषेक शर्मा अपने पहले वर्ल्ड कप में अभी तक फ्लॉप साबित रहे हैं. इस टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा के बल्ले से 7 मैचों में 130 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 89 रन निकले हैं. इसमें सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी शामिल है, जो सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ आई थी. अब इस टूर्नामेंट में सिर्फ 1 मैच बचा है, जो टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला है. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को वही कारनामा करना होगा, जो विराट कोहली ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में किया था. अभिषेक शर्मा पहले ऐसे खिलाड़ी नहीं है, जो इस तरह के दौर से गुजर रहे हैं. इससे पहले भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी इसी दौर से गुजर चुके हैं.

हालांकि विराट कोहली और अभिषेक शर्मा में बहुत अंतर है. विराट कोहली जब 2024 का टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे थे, तब भी उनके पास कई विश्व कप खेलने का अनुभव था. वहीं, अभिषेक शर्मा अपना पहला विश्व कप खेल रहे हैं. ऐसे में उन दोनों की तुलना नहीं की जा सकती है, लेकिन अभिषेक शर्मा इस बुरे दौर में विराट कोहली से प्रेरणा जरूर ले सकते हैं.

अभिषेक शर्मा से भी खराब था कोहली का फॉर्म

साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली का फॉर्म भी बेहद नीचे गिर गया था. विराट कोहली (Virat Kohli) ने उस टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबले से पहले 7 मैचों में सिर्फ 75 रन ही बनाए थे. वहीं, अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में 7 मैचों में 89 रन बनाए हैं. अगर रनों को देखें, तो अभिषेक शर्मा थोड़ा आगे ही हैं. विराट कोहली ने उस विश्व कप में अपनी 7 पारियों में 1, 4, 0, 24, 37, 0 और 9 रन बनाए थे. वहीं, अभिषेक शर्मा भी इस टूर्नामेंट में विराट कोहली के टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तरह प्रदर्शन कर रहे हैं. अभिषेक शर्मा अपनी 7 पारियों में 0, 0, 0, 15, 55, 10 और 9 रन बनाए हैं.

फाइनल में भरपाई करने का मौका

विराट कोहली ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में फाइनल से पहले एक भी बड़ी पारी नहीं खेली थी. इसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया जा रहा था, लेकिन कोहली ने फाइनल में पूरे टूर्नामेंट की भरपाई कर दी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. एक के बाद एक विकेट गिरते जा रहे थे. उस समय विराट कोहली टीम के लिए संकटमोचक बनकर आए और एक छोर को संभाले रखा. विराट कोहली ने फाइनल मुकाबले में 59 गेंदों पर 76 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने एक ऐसा स्कोर खड़ा किया, जिसे डिफेंड किया जा सके.

फिर आखिरकार भारत ने 7 रनों से मुकाबला जीतकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया. विराट कोहली को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया है. इसी तरह अब अभिषेक शर्मा के पास भी फाइनल में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करते ट्रोलर्स का मुंह बंद करने का मौका है. अभिषेक शर्मा चाहेंगे कि वह टूर्नामेंट में अभी तक हुए सभी मैचों को भुलाकर फाइनल में टीम के लिए बड़ी पारी खेलें.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST