Live TV
Search
Home > Education > CBSE Board Exam 2027: जारी हुई 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी डिटेल

CBSE Board Exam 2027: जारी हुई 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी डिटेल

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड की परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी कर दी गई है. परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा की तारीख और समय देख सकते हैं. डेटशीट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है.

Written By:
Published: November 9, 2026 18:15:46 IST
Last Updated: November 9, 2026 18:15:46 IST

Mobile Ads 1x1

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड की परीक्षा देने की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने साल 2027 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी कर दिया है. डेटशीट सामने आने के बाद अब छात्र अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं. परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर विषयवार परीक्षा की तारीख और समय देख सकते हैं. डेटशीट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है.

इस बार बोर्ड परीक्षाओं में करीब 46.3 लाख विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है. इनमें लगभग 26.5 लाख छात्र कक्षा 10वीं और 19.8 लाख विद्यार्थी कक्षा 12वीं के होंगे. जारी कार्यक्रम भारत के साथ विदेशों में स्थित CBSE से संबद्ध स्कूलों पर भी लागू होगा. खास बात यह है कि परीक्षा कार्यक्रम में रविवार को कोई पेपर नहीं रखा गया है.

16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE के परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की थ्योरी परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च को खत्म होंगी. कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए थोड़ा अधिक समय मिलेगा. उनकी अंतिम परीक्षा 9 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी. सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी. ऐसे में छात्रों को अपने परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय की जानकारी पहले से हासिल कर लेनी चाहिए.

कब तक चलेंगी 10वीं की परीक्षाएं?

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से 9 मार्च 2027 तक चलेंगी. इस दौरान 22 कैलेंडर दिनों में कुल 19 परीक्षा दिवस होंगे. बोर्ड के अनुसार, 83 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. कार्यक्रम के मुताबिक, 17 फरवरी को गणित का पेपर निर्धारित है. विद्यार्थियों को सलाह है कि वे अपनी स्ट्रीम और विषय के अनुसार पूरी डेटशीट जरूर देखें.

कब तक चलेंगी 12वीं की परीक्षाएं?

12वीं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल 2027 तक आयोजित होंगी. इस दौरान 53 कैलेंडर दिनों में 40 परीक्षा दिवस रखे गए हैं. कुल 121 विषयों की परीक्षाएं होंगी. दिए गए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 16 फरवरी को फिजिक्स का पेपर निर्धारित है. 

ऐसे डाउनलोड करें CBSE की डेटशीट

  • छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Latest Updates सेक्शन खोलें.
  • Class 10 & 12 Board Examination 2027 Date Sheet लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर डेटशीट की PDF खुल जाएगी.
  • अपने विषयों की परीक्षा तारीख जांचें और PDF डाउनलोड कर लें.
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.

कब होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं?

बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाएं और आंतरिक मूल्यांकन 1 जनवरी से 13 फरवरी 2027 तक आयोजित किए जाएंगे इसलिए छात्रों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल की तैयारी भी समय पर पूरी करनी होगी.

ये भी पढ़ें: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अगले साल बड़ी खुशखबरी? 7.5% GDP ग्रोथ के बाद और तेजी की उम्मीद, NSE प्रमुख ने बताई वजह

MORE NEWS