केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, 12 अगस्त को कक्षा 12वीं का कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा छात्र DigiLocker पोर्टल से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
छात्रों को अपना रिजल्ट और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल नंबर और सुरक्षा पिन (Security PIN) दर्ज करना होगा.
1.63 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा
सीबीएसई कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को एक ही दिन में किया गया था. यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाए थे. देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा ऑफलाइन (पेन-और-पेपर) मोड में आयोजित की गई थी. बोर्ड द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल कुल 1,63,800 छात्र कंपार्टमेंट श्रेणी में शामिल हुए थे.
CBSE 12th Compartment Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट?
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना सप्लीमेंट्री रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर मौजूद ‘CBSE Class 12th Supplementary Result 2026’ के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्सा कोड / सुरक्षा पिन दर्ज करें.
- सभी डिटेल्स भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- मार्कशीट को चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.
वेबसाइट न चलने पर क्या करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद भारी ट्रैफिक की वजह से यदि आधिकारिक वेबसाइट खुलने में समस्या आ रही हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है. छात्र DigiLocker और UMANG मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके भी बिना किसी रुकावट के अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए सभी विवरण (जैसे नाम, रोल नंबर, विषय के अंक आदि) को ध्यान से जांच लें. यदि मार्कशीट में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत अपने स्कूल या संबंधित बोर्ड अधिकारियों से संपर्क कर उसमें सुधार करवाएं.