Live TV
Search
Home > देश > Watch Video: गलती हो गई…बिहारी महिलाओं के संदूर का उड़ाया मजाक, फिर खुद का जोक पड़ गया भारी; वीडियो जारी कर लगाई माफी की गुहार

Watch Video: गलती हो गई…बिहारी महिलाओं के संदूर का उड़ाया मजाक, फिर खुद का जोक पड़ गया भारी; वीडियो जारी कर लगाई माफी की गुहार

Yash Maheshwari Apology On Sindoor Joke : स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी छठ पूजा और बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवादों में घिर गए. सोशल मीडिया पर विरोध के बाद उनके खिलाफ FIR की मांग तेज हो गई.

Written By:
Published: November 25, 2026 08:40:05 IST
Last Updated: November 25, 2026 08:40:05 IST

Mobile Ads 1x1

Yash Maheshwari Apology On Sindoor Joke : स्टैंडअप कॉमेडी के नाम पर मजाक करना एक कॉमेडियन को भारी पड़ता दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी को लेकर जमकर विवाद हो रहा है. आरोप है कि उन्होंने अपने एक कॉमेडी वीडियो में बिहार की महिलाओं और छठ पूजा से जुड़ी परंपराओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. उनका यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. कई यूजर्स ने बिहार पुलिस और मुख्यमंत्री से कॉमेडियन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, बीजेपी नेता ऋतु जायसवाल ने भी उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग उठाई है.

छठ पूजा में सिंदूर लगाने की परंपरा पर किया भद्दा मजाक

दरअसल, यश माहेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘Morally Questionable’ नाम से एक स्टैंडअप वीडियो अपलोड किया था. इसी वीडियो के एक हिस्से को लेकर विवाद शुरू हुआ. इसमें वह छठ पूजा के दौरान बिहार की महिलाएं नाक से मांग तक लंबा सिंदूर लगाने की परंपरा पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं. उन्होंने महिलाओं के इस रिवाज को उनके पति की लंबी उम्र की कामना से जोड़ते हुए भी मजाक किया. वीडियो में उनकी बातों पर कुछ दर्शकों को हंसते और तालियां बजाते हुए सुना जा सकता है. इसके अलावा उन्होंने बिहार में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा और अत्याचार को लेकर भी मजाक किया. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है.

वीडियो जारी कर मांगी माफी 

लगातार हो रही आलोचना और सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बीच स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपने बयान के लिए माफी मांगी है. यश ने माना कि उन्हें बिहार की संस्कृति और छठ पूजा जैसे पवित्र त्योहार को लेकर इस तरह का मजाक नहीं करना चाहिए था. माफी मांगते हुए यश माहेश्वरी ने कहा कि उनका किसी की धार्मिक भावनाओं या त्योहार का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था. उन्होंने अपनी टिप्पणी को गलत मानते हुए इसकी पूरी जिम्मेदारी ली. कॉमेडियन ने यह भी कहा कि वह अपनी गलती से सीखेंगे और भविष्य में इस तरह का कंटेंट नहीं बनाएंगे. उन्हें उम्मीद है कि आगे उनसे ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी.

बिहार पुलिस से कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने यश माहेश्वरी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. लोगों का कहना है कि कॉमेडी के नाम पर किसी राज्य की महिलाओं और धार्मिक परंपराओं का अपमान नहीं किया जाना चाहिए. कई यूजर्स ने बिहार पुलिस और राज्य के मुख्यमंत्री से मामले में संज्ञान लेने की अपील की है. कुछ लोगों ने कॉमेडियन के खिलाफ FIR दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है.

बीजेपी नेता ऋतु जायसवाल ने की FIR की मांग

इस विवाद में बीजेपी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता ऋतु जायसवाल ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यश माहेश्वरी के खिलाफ बिहार के हर जिले में FIR दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि छठ की आस्था और अस्मिता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Avinash-Eisha Breakup: ‘मेरी वजह से हुए अलग…’ ईशा सिंह को लेकर अविनाश मिश्रा का बड़ा कबूलनामा, एक्टर ने चीटिंग पर मांगी माफी!

MORE NEWS