<
Categories: Education

CBSE 12th Compartment Result 2026 Out: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, cbseresults.nic.in पर ऐसे करें चेक

CBSE 12th Compartment Result 2026 जारी हो चुका है. छात्र अपना सप्लीमेंट्री रिजल्ट cbseresults.nic.in और DigiLocker पर रोल नंबर दर्ज कर आसानी से चेक व मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, 12 अगस्त को कक्षा 12वीं का कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री) रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा छात्र DigiLocker पोर्टल से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

छात्रों को अपना रिजल्ट और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल नंबर और सुरक्षा पिन (Security PIN) दर्ज करना होगा.

1.63 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा

सीबीएसई कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को एक ही दिन में किया गया था. यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाए थे. देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा ऑफलाइन (पेन-और-पेपर) मोड में आयोजित की गई थी. बोर्ड द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल कुल 1,63,800 छात्र कंपार्टमेंट श्रेणी में शामिल हुए थे.

CBSE 12th Compartment Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट?

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना सप्लीमेंट्री रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर मौजूद ‘CBSE Class 12th Supplementary Result 2026’ के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्सा कोड / सुरक्षा पिन दर्ज करें.
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • मार्कशीट को चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.

वेबसाइट न चलने पर क्या करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद भारी ट्रैफिक की वजह से यदि आधिकारिक वेबसाइट खुलने में समस्या आ रही हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है. छात्र DigiLocker और UMANG मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करके भी बिना किसी रुकावट के अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए सभी विवरण (जैसे नाम, रोल नंबर, विषय के अंक आदि) को ध्यान से जांच लें. यदि मार्कशीट में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत अपने स्कूल या संबंधित बोर्ड अधिकारियों से संपर्क कर उसमें सुधार करवाएं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

AI घड़ी और चश्मे के बाद बाजार में आई एआई अंगूठी, कैसे और क्या करेगी काम, कीमत जान रह जाएंगे दंग

AI Ring: बाजारों में एआई से लैस घड़ी और चश्मे तो काफी पहले से मौजूद…

Last Updated: October 14, 2026 13:46:03 IST

IND vs WI 4th T20I Live Streaming: टीवी पर कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच, फ्री में देखने का क्या है विकल्प?

India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां…

Last Updated: October 14, 2026 13:37:51 IST

Suryakumar Yadav Dubai Home: दुबई में शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव? खरीदा करोड़ों का लग्जरी घर; देखता रह गया हर शख्स

Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…

Last Updated: October 14, 2026 13:28:20 IST

जर्मनी में रोबोट की शर्मनाक हरकत! 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़, हैरान कर देगा मामला

Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16…

Last Updated: October 14, 2026 13:12:16 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 13:07:22 IST

IND vs NZ: टीम इंडिया के सिलेक्शन में फंसा बड़ा पेंच! इन 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई BCCI की टेंशन, टीम के ऐलान में देरी

IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…

Last Updated: October 14, 2026 12:46:18 IST