<
Categories: मनोरंजन

‘मुझे महंगी चीजें…’ Ex हस्बैंड की फोटोज शेयर कर उर्मिला मातोंडकर ने लिखा नोट, कसा तंज

Urmila Matondkar Reply To Ex Husband Post: उर्मिला मातोंडकर के एक्स-हसबैंड मोहसिन अख्तर ने हाल ही में शादी की, जिसके रिसेप्शन की कुछ फोटोज शेयर कीं. इसके बाद एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की.

Urmila Matondkar Reply To Ex Husband Post: उर्मिला मातोंडकर के एक्स-हसबैंड मोहसिन अख्तर ने दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी निधा भट्ट के साथ रिसेप्शन पार्टी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. उनके ऐसा करने के कुछ घंटों बाद ही, ‘रंगीला’ एक्ट्रेस उर्मिला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक रहस्यमयी नोट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘मुझे प्यार, वफ़ादारी और समय जैसी महंगी चीज़ें पसंद हैं.’

मोहसिन ने किया पोस्ट

रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए मोहसिन ने लिखा, ‘तुम सिर्फ़ मेरी पत्नी नहीं बनीं, तुम मेरा घर, मेरा सुकून और मेरे हर दिन का सबसे पसंदीदा हिस्सा बन गईं. मैं भगवान का शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने तुम्हें मेरी जिंदगी में भेजा. मैं वादा करता हूं कि हमारी जिंदगी के हर पड़ाव में मैं तुम्हारा साथ दूंगा, तुम्हारी कद्र करूंगा और तुमसे प्यार करूंगा. हमारे लिए, हमेशा के लिए और उस खूबसूरत ज़िंदगी के लिए जो हम साथ मिलकर बनाने जा रहे हैं. मेरे होने के लिए शुक्रिया, मेरा प्यार, हमेशा तुम्हारा शुक्रगुज़ार रहूंगा.’

मोहसिन और उर्मिला की शादी

मोहसिन की पहली शादी एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर से हुई थी. उनकी शादी में दिक्कतों की खबरें पहली बार 2024 में सामने आईं. उस साल सितंबर में, उनके करीबी एक सूत्र ने बताया था कि उर्मिला ने मुंबई की अदालत में तलाक की अर्ज़ी दी थी. उर्मिला और मोहसिन ने 4 फरवरी, 2016 को एक निजी समारोह में शादी की थी. उस समय उनकी शादी चर्चा का विषय बनी थी क्योंकि मोहसिन, उर्मिला से 10 साल छोटे हैं. उनकी अलग-अलग धर्मों की शादी भी चर्चा का विषय रही थी.

2014 में हुई थी मुलाकात

कश्मीर के रहने वाले बिज़नेसमैन और मॉडल मोहसिन और उर्मिला की पहली मुलाकात 2014 में डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ​​की भतीजी की शादी में हुई थी. 2016 में हुई उनकी निजी शादी में शामिल होने वाले कुछ खास लोगों में मनीष भी शामिल थे. उर्मिला और मोहसिन ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल के दर्शन किए और उसके बाद निकाह किया.

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की शुरुआत

उर्मिला ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी. उन्होंने ‘कलयुग’ और ‘मासूम’ जैसी फिल्मों में काम किया था. इसके बाद 1991 में ‘नरसिम्हा’ फिल्म से उन्होंने लीड रोल में डेब्यू किया. इसके बाद वे इंडस्ट्री में छा गईं और रंगीला, जुदाई, सत्या और कौन जैसी तमाम फिल्मों के लिए जानी जाती हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Gold Price 25 November 2026: सोने की कीमतों में फिर मची हलचल! बाजार खुलते ही सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें आज का ताजा भाव

Gold Price Today 25 November 2026:  Bullions.co.in के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,570…

Last Updated: November 25, 2026 11:27:37 IST

BGMI Air Open Beta Download: Android पर लाइव हुआ नया गेम, ऐसे करें इंस्टॉल; जानें 1GB साइज और लॉन्च डेट

BGMI Air Open Beta Download: Android यूजर्स के लिए बीटा वर्जन लाइव हो गया है.…

Last Updated: November 25, 2026 11:20:53 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमत में आई गिरावट, खरीदने से पहले जानें 1 किलो का ताजा भाव

Silver Price 25 Nov 2026: आज चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई…

Last Updated: November 25, 2026 09:38:17 IST

Aaj Ka Love Rashifal 25 November 2026: इस राशियों की लव लाइफ के लिए खास रहेगा आज का दिन, किसका होगा ब्रेकअप; पढ़ें लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 November 2026 Love Horoscope: राशिफल के अनुसार बुधवार (25 नवंबर…

Last Updated: November 25, 2026 09:19:21 IST

Watch Video: गलती हो गई…बिहारी महिलाओं के संदूर का उड़ाया मजाक, फिर खुद का जोक पड़ गया भारी; वीडियो जारी कर लगाई माफी की गुहार

Yash Maheshwari Apology On Sindoor Joke : स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी छठ पूजा और बिहार…

Last Updated: November 25, 2026 08:40:05 IST