Bhooth Bangla Teaser Released: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूत बंगला' का टीजर रिलीज हो गया है. यह टीजर आपको हंसाने के साथ-साथ डराने का काम भी करता है.
भूत बंगला का टीजर रिलीज
Bhooth Bangla Teaser Review: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर चुकी है. मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज हो चुका है. इस टीजर में परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं.
फिल्म ‘भूत बंगला’ का 1 मिनट 46 सेंकेंड का टीजर रिलीज हुआ है. इस टीजर की शुरुआत डरावने माहौल से होती है. बैकग्राउंड में वॉइस ओवर सुनाई देता है- ‘मंगलपुर में कोई शादी नहीं करता’ और लोगों को वधूसुर से सावधान रहने की चेतावनी दी जाती है. इसके बाद के दृश्य में परेश रावल और अक्षय कुमार के किरदार नजर आते हैं, जहां असरानी और राजपाल यादव के साथ उनकी मजेदार नोकझोंक दिखाई जाती है. फिर एक रहस्यमयी और भूतिया हवेली दिखाई जाती है, जहां से कहानी में सस्पेंस और कॉमेडी दोनों का रंग दिखाई देता है.
फिल्म का टीजर देखने के बाद अक्षय कुमार की भूल भूलैया याद आती है. यानी कि कहा जा सकता है कि एक बार फिर से दर्शकों को पुराने कलाकारों कां संगम दिखेगा वो भी पुराने अंदाज में. टीजर में अक्षय कुमार की हंसी, राजपाल यादव की नासमझी और परेश रावल की कम सुनने वाली बीमारी दर्शकों को हंसाने का काम करती है. टीजर में कुछ हॉरर एलिमेंट्स भी डाले गए हैं, कॉमेडी के संग. वहीं तब्बू और वामिका गब्बी ग्लैमर का तड़का लगाती दिख रही हैं. टीजर देखने के बाद फैंस भी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी कमाल की है. वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘ब्लॉकबस्टर टीजर.’ इसके अलावा अन्य यूजर्स कह रहे हैं ये धमाकेदार फिल्म होगी.
यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं.
Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…
Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…
IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming:भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20…
Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…
440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…
Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…