<
Categories: Education

CTET Answer Key 2026: सीटीईटी आंसर की जल्द जारी हो सकती है जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CTET Answer Key 2026 Updates: CBSE जल्द ही सीटीईटी आंसर की जारी कर सकता है. उम्मीदवार जो कोई भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक ctet.nic.in के जरिए आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.

CTET Answer Key 2026 Updates: सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब अपनी प्रोविजनल आंसर की का इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर आंसर की जारी कर सकता है. आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे.

CTET परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के लिए यह एक महत्वपूर्ण चरण होता है, क्योंकि इससे उन्हें पता चलता है कि उनके उत्तर सही हैं या नहीं और परीक्षा में उनका प्रदर्शन कैसा रहा. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं.

कब हुई थी CTET फरवरी 2026 परीक्षा

CTET फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी को देशभर में किया गया था. यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो कक्षा 1 से 5 (पेपर 1) और कक्षा 6 से 8 (पेपर 2) तक शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं. इसके अलावा बिहार के दो परीक्षा केंद्रों पर कुछ तकनीकी कारणों की वजह से री-एग्जाम 1 मार्च 2026 को आयोजित किया गया था. अब सभी उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की का इंतजार है.

CTET Answer Key 2026 कब जारी हो सकती है

पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो CBSE आमतौर पर परीक्षा खत्म होने के लगभग 10 से 15 दिनों के भीतर आंसर की जारी कर देता है. इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि CTET फरवरी 2026 की प्रोविजनल आंसर की जल्द जारी की जा सकती है. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कभी भी जारी हो सकती है.

CTET Answer Key 2026 ऐसे करें डाउनलोड

CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर “Login: CTET Feb 2026 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपकी आंसर की दिखाई देगी.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें.

आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद CBSE उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका भी देता है. अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न के उत्तर पर संदेह है, तो वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकता है. ऑब्जेक्शन विंडो आमतौर पर 2 से 3 दिनों के लिए खुली रहती है. प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 1000 प्रति प्रश्न की नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस देनी होती है.

देशभर के 140 शहरों में हुई थी परीक्षा

CTET फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन देश के लगभग 140 शहरों में किया गया था. यह परीक्षा हर साल लाखों उम्मीदवारों के लिए शिक्षक बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होती है. प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को फाइनल आंसर की और रिजल्ट का इंतजार रहेगा, जो आमतौर पर ऑब्जेक्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद घोषित किए जाते हैं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST