<
Categories: देश

Congress RS Candidate List: कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, इन नामों पर लगा मुहर

congress Announces RS Candidate List: कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी कर दी है. कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.

congress Announces RS Candidate List: कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी कर दी है. कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. कांग्रेस ने लिखा कि ‘कांग्रेस अध्यक्ष श्री @खड़गे ने नीचे दिए गए लोगों को उनके नाम के आगे लिखे राज्यों से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर राज्यसभा चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है’.

कांग्रेस ने तेलंगाना से सीनियर नेता अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी को मैदान में उतारा है. रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सलाहकार हैं. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से मौजूदा राज्यसभा सदस्य और आदिवासी नेता फूलो देवी नेताम को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है.पार्टी की ओर से हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है.

क्रम संख्या राज्य उम्मीदवार का नाम
1 छत्तीसगढ़ श्रीमती फूलो देवी नेताम
2 हरियाणा श्री करमवीर सिंह बौद्ध
3 हिमाचल प्रदेश श्री अनुराग शर्मा (डीसीसी अध्यक्ष, कांगड़ा)
4 तमिलनाडु श्री एम. क्रिस्टोफर तिलक
5 तेलंगाना श्री अभिषेक मनु सिंघवी
6 तेलंगाना श्री वेम नरेंद्र रेड्डी

फूलो देवी लगातार दूसरी बार उम्मीदवार

54 साल की फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की रहने वाली हैं और लंबे समय से आदिवासी राजनीति में सक्रिय हैं. कांग्रेस ने उन्हें पहली बार 2020 में राज्यसभा के लिए चुना था और अब उनका कार्यकाल खत्म होने से पहले, पार्टी ने उन्हें लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए उम्मीदवार बनाया है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 16:07:28 IST

Jyoti Singh: ‘अच्छा पति मिले तभी सिंदूर लगाना’, ज्योति सिंह का वीडियो वायरल, पवन सिंह से जुड़ रहा बयान!

Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…

Last Updated: October 23, 2026 16:06:55 IST

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth for Unmarried Girls: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए…

Last Updated: October 23, 2026 15:36:33 IST