<
Categories: देश

Nagpur: दादी के साथ होली खेलना चाहता था पोता, महिला ने 4 साल के बच्चे पर फेका उबलता हुआ पानी; वीडियो देख फट जाएगा कलेजा

Holi horror in Nagpur: ओम की कमर के नीचे गंभीर जलन हुई और उसे नागपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों का अनुमान है कि वह 45% जल गया है. पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Holi horror in Nagpur:  महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहलाने वाला खबर सामने आ रहा है. जहां कोराडी इलाके में बुधवार को होली का त्योहार के दिन कुछ ऐसा हुआ जिसे देख हर किसी की रूह कांप गई. बता दें कि होली के दिन एक चार साल के बच्चे के उपर उसकी  ही दादी ने गर्म पानी डाल दिया. इसकी वजह एक पेंट स्प्रे था. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने बताया कि यह घटना 3 मार्च को आरामशीन इलाके के वार्ड नंबर 2 में हुई और सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

क्या है पूरा मामला?

खबर है कि लड़का अपने घर के बाहर पेंट से भरी स्प्रे बोतल से खेल रहा था तभी उसने गलती से अपनी दादी सिंधु ठाकरे पर स्प्रे कर दिया जो होली की लकड़ी पर गर्म पानी से बाल्टी भर रही थीं. पुलिस ने कहा कि इससे वह गुस्सा हो गईं और उन्होंने लड़के पर उबलता पानी डाल दिया. 

लड़का 45% जला

ओम की कमर के नीचे गंभीर जलन हुई और उसे नागपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों का अनुमान है कि वह 45% जल गया है. पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

वीडियो वायरल

इस घटना का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें सिंधु काली साड़ी पहने पानी से भरी बाल्टी लेकर चलती दिख रही हैं. बच्चा उसके पास आता है और उस पर रंग छिड़कने की कोशिश करता है जिस पर वह बाल्टी से उस पर पानी फेंक देती है. बच्चा दर्द से चीखता है और महिला से दूर कूद जाता है. एक और महिला बाल्टी लेकर शायद ठंडे पानी से भरी बच्चे का दर्द कम करने के लिए उसके पास आती है और उस पर ठंडा पानी फेंकती है. जल्द ही दादी भी उसके जलने पर ठंडा पानी डालने में शामिल हो जाती हैं.

बाराबंकी में 11 घायल

होली से जुड़ी एक और हिंसक घटना में UP के बाराबंकी जिले में कम से कम 11 लोग घायल हो गए, जब रंग खेलने को लेकर हुआ विवाद दो ग्रुप्स के बीच हिंसक झड़प में बदल गया, ऐसा रिपोर्ट्स में बताया गया है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Ganesh Festival 2026: कागज से आकार लेंगे गणपति… 22 फीट होगी ऊंचाई, 700 किलो टिश्यू पेपर का होगा इस्तेमाल

Ganesh Festival 2026: सूरत के वेसू इलाके में इस बार गणेशोत्सव का आयोजन बेहद भव्य…

Last Updated: September 10, 2026 23:15:31 IST

दिल्ली में BRICS समिट, उसी दौरान भारत-अफगानिस्तान T20… मैच टलेगा या नहीं? DDCA ने दिया जवाब

India vs Afghanistan T20: BRICS समिट के दौरान दिल्ली में होने वाले भारत-अफगानिस्तान पहले T20…

Last Updated: September 10, 2026 21:36:40 IST

Nayi Naveli Teaser: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का खौफनाक राज, दुल्हन को बताया डायन; ‘तुंबाड’ जैसी दिखी मिस्ट्री

Nayi Naveli Teaser Out: यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म नई नवेली का टीडर आउट हो…

Last Updated: September 10, 2026 20:47:53 IST

दिल्ली के सर्राफा बाजार में MCD का ताला, 56 दुकानें सील… व्यापारी बोले- करोड़ों का सोना-चांदी अंदर बंद

Delhi MCD  jewellery shops: दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कूचा महाजनी में MCD ने गुरुवार…

Last Updated: September 10, 2026 20:41:13 IST

GST Registration पर दिल्ली HC का बड़ा फैसला, बायोमेट्रिक आधार के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

GST Registration: इंटरनेट के जमाने में फ्रॉड के तरीके भी बढ़ गए हैं. लोग फर्जी…

Last Updated: September 10, 2026 20:24:25 IST

AAP एक्स गर्लफ्रेंड की तरह बर्ताव कर रही…राघव चड्ढा का तीखा तंज, पंजाब में ड्रग्स और संगरूर आत्महत्या पर भी घेरा

Raghav Chadha Punjab Politics: राघव चड्ढा ने पंजाब में ड्रग्स और संगरूर में गुलजार सिंह…

Last Updated: September 10, 2026 20:17:44 IST