CTET Exam City: CBSE ने CTET फरवरी 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. रजिस्टर्ड उम्मीदवार ctet.nic.in पर शहर की जानकारी देख सकते हैं. जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी होने की उम्मीद है.
CTET Exam City Slip 2026 Released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET फरवरी 2026 परीक्षा के लिए बड़ी अपडेट जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, उनके लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप अब उपलब्ध करा दी गई है. उम्मीदवार इसे CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही इसी महीने सीटीईटी का एडमिट कार्ड भी जारी किया जा सकता है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://examinationservices.nic.in/examsysctet के माध्यम से भी सीटीईटी एग्जाम सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी देख सकते हैं. CTET 2026 की परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जानी है. ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह सूचना काफी अहम मानी जा रही है.
उम्मीदवारों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं होती. इस स्लिप का उद्देश्य सिर्फ उम्मीदवारों को यह जानकारी देना है कि उनकी परीक्षा किस तारीख को और किस शहर में आयोजित की जाएगी. परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट की जानकारी और अन्य जरूरी निर्देश CTET 2026 एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे, जिसे CBSE समय पर जारी करेगा.
CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए लिंक “View Date & City for CTET Feb-2026” पर क्लिक करें.
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिख जाएगी.
स्लिप को ध्यान से चेक करें और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड या सेव कर लें.
CTET परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाती है:
पेपर 1: कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए
पेपर 2: कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए
दोनों ही पेपर हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में होंगे, जिससे उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुन सकें.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम सिटी स्लिप में दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें और एडमिट कार्ड जारी होने तक आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. परीक्षा से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए केवल CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें.
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…