हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा घोषित PGT परीक्षा के परिणाम (Result) सिर्फ एक भर्ती प्रक्रिया ही नहीं हैं, बल्कि यह परीक्षा के स्तर के बीच बढ़ते अंतर को भी दर्शाता है.
हरियाणा PGT भर्ती परीक्षा के चौंकाने वाले परिणाम
Result of recruitment examination: हरियाणा में 1 हजार 711 PGT पदों की भर्ती परीक्षा के परिणाम बेहद ही चौंकाने वाले देखने को मिले हैं. जहां, सिर्फ और सिर्फ 39 अभ्यर्थी ही सफल हो पाएं हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ कड़े मूल्यांकन और मुश्किल प्रश्नपत्र की वजह से 1 हजार 672 पद खाली रह गए हैं. इसके अलावा विभाग अब इन खाली पदों को भरने के लिए दोबारा भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत करने के साथ-साथ नए आवेदन आमंत्रित करने की तैयारी में जुटा हुआ है.
तो वहीं, इस भर्ती प्रक्रिया में बेहद ही कम उम्मीदवारों के सफल होने के पीछे कड़े परीक्षा और मुश्किल प्रश्नपत्र को फिलहाल मुख्य वजह मानी जा रही है. जहां, रिक्त पदों की संख्या 1 हजार 711 थी, तो वहीं सफल उम्मीदवार केवल 39 और बाकी खाली पद 1 हजार 672 है. इसके अलावा कई अन्य विषयों में तो एक भी उम्मीदवार न्यूनतम अर्हता अंक (Qualifying Marks) प्राप्त नहीं कर पाया है. जिसमें गणित, (Maths) भौतिकी (Physics) और वाणिज्य (Commerce) जैसे विषयों में परिणाम सबसे निराशाजनक देखने को मिले हैं.
सबसे ज्यादा चिंता का विषय खाली पद है. पदों के बड़े पैमाने पर खाली रहने की वजह से प्रशासन ने तुरंत बड़ा कदम उठाने का फैसला लिया है. जहां खाली रह गए 1 हजार 672 पदों के लिए आयोग जल्द ही नए सिरे से आवेदन मांगेगा. इसके अलावा योग्यता और पात्रता शर्तों में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद फिलहाल नहीं देखने को मिल रही है.
इस मामले में कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि अभ्यर्थियों को अब विषय की गहराई और परीक्षा के उच्च स्तर (Standard) के मुताबिक ही अपनी तैयारी की शुरुआत करनी चाहिए. दरअसल, जो पिछले प्रयास में कुछ अंकों से रह गए, उनके लिए यह किसी सुनहरा अवसर से कम नहीं है. अब उम्मीदवारों को केवल तथ्यों को रटने के बजाय कॉन्सेप्ट पर ज्यादा से ज्यादा काम करने की ज़रूरत है.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…