<
Categories: मनोरंजन

कॉमेडियन समय की रोस्टिंग के शिकार हुए अर्चना पूरन सिंह के बेटे, Aary Vlogs का जमकर उड़ाया मजाक

समय रैना ने अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन्न को धांसू रोस्ट किया है वो भी उन्हीं के यूट्यूब चैनल पर. वायरल वीडियो में उनका रोस्ट इतना फनी था कि  खुद अर्चना पूरन सिंह हंस-हंसकर लोटपोट हो गईं.

समय रैना अपनी रोस्टिंग के लिए मशहूर हैं. हाल ही में वो फिर से अपने एक रोस्ट के लिए चर्चा में हैं. उन्होंने एक नेपोकिड को उनके ही चैनल पर रोस्ट कर दिया. समय रैना ने अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन्न को धांसू रोस्ट किया है वो भी उन्हीं के यूट्यूब चैनल पर. वायरल वीडियो में उनका रोस्ट इतना फनी था कि  खुद अर्चना पूरन सिंह हंस-हंसकर लोटपोट हो गईं.
आर्यमन्न ने समय को शाउटआउट के लिए रिक्वेस्ट किया था, जिस पर उन्होंने आर्यमन्न को ही रोस्ट कर दिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

वीडियो का बैकग्राउंड

आर्यमन्न सेठी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे समय रैना से अपने यूट्यूब चैनल ‘Aary Vlogs’ को शाउटआउट देने की रिक्वेस्ट करते हैं. समय ने सीधे आर्यमन्न की रोस्टिंग शुरू कर दी. बोले, “तुम अर्चना पूरन सिंह के बेटे हो. इंस्टाग्राम, यूट्यूब क्यों? अच्छे पैसे हैं, मड आईलैंड में घर है, डिनर मिल रहा है.”  समय यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, “क्या बक*दी कर रहे हो भाई? मॉम का यूट्यूब चैनल ले लो.” अंत में दर्शकों से अपील की, “लोगों, इस चैनल को अनफॉलो कर दो. 2 लाख सब्सक्राइबर्स वाला फ*क-ऑल चैनल है.” 


यह वीडियो पूरी तरह प्लान्ड और प्लेफुल था. समय की लाजवाब रोस्टिंग ने इसे हिट बना दिया. वीडियो में आर्यमन्न भी हंसते नजर आए. वीडियो अपलोड होने के बाद लोगों ने भी इसे खूब पसंद किया.  

अर्चना और फैमिली का रिएक्शन

अर्चना पूरन सिंह को भी ये वीडियो काफी पसंद आया, उन्होंने कमेंट में लिखा, “LOL 😆 वो इतना फनी क्यों है जब तुम्हें रोस्ट करता है 🤣😂 और क्यों लगता है कि Aary Vlogs अब आ गया क्योंकि समय ने रोस्ट किया.” वहीं आर्यमन्न के भाई आयुषमान सेठी ने लिखा, “HAHAHAHA उसके रोस्ट का प्रिविलेज.” फैमिली ने समय के इस रोस्ट को काफी पॉजिटिव लिया.
बता दें कि अर्चना पूरन सिंह का खुद का भी एक यूट्यूब चैनल है जिसके 10.5 लाख सब्सक्राइबर्स हैं. वे अपने चैनल पर डेली लाइफ, फैमिली मोमेंट्स, ट्रैवल और पति-पुत्रों से बातचीत शेयर करती हैं, वहीं उनके बेटे आर्यमन्न अब अपना ‘Aary Vlogs’ चैनल चला रहे हैं. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST