GATE 2026 की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी हो गई है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विवरण देख सकते हैं, रिजल्ट मार्च में आएगा।
GATE Answer Key 2026 Released: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) की प्रोविजनल आंसर की और कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है. इसके बाद अब मार्च में इसका रिजल्ट भी जारी किया जाएगा. जो अभ्यर्थी इस साल परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अपना रिस्पॉन्स और मास्टर आंसर की चेक कर सकते हैं.
ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, कैंडिडेट रिस्पॉन्स URL, मास्टर क्वेश्चन पेपर और उसकी आंसर की GOAPS पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है. इससे उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://goaps.iitg.ac.in/login के जरिए भी आंसर की देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार आंसर की डाउनलोड भी कर सकते हैं.
GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं.
होम पेज पर “GATE 2026 Answer Key and Response Sheet” लिंक पर क्लिक करें.
नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स (Enrollment ID/Email ID और पासवर्ड) दर्ज करनी होंगी.
सबमिट करते ही आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
ध्यान से अपने उत्तर मिलाएं और पीडीएफ डाउनलोड कर लें.
भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
GATE 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में हुई थी। प्रश्न पत्र में तीन प्रकार के सवाल शामिल थे:
मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQs)
मल्टीपल सिलेक्ट क्वेश्चन (MSQs)
न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT)
GATE एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स/ह्यूमैनिटीज जैसे विभिन्न विषयों में उम्मीदवारों की समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता को परखती है. इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर IITs, NITs और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में M.Tech और उच्च शिक्षा कार्यक्रमों में प्रवेश मिलता है. साथ ही, कई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां (PSUs) भी भर्ती के लिए GATE स्कोर स्वीकार करती हैं.
GATE 2026 का रिजल्ट 19 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा. तब तक उम्मीदवार अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट के जरिए संभावित स्कोर का आकलन कर सकते हैं. अधिक अपडेट और आधिकारिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.
DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…
IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…
Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…
KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…