WI vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 का चौथा मुकाबला जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. पढ़ें इस मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स...
वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे लाइव स्ट्रीमिंग.
WI vs ZIM Live Streaming: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. सुपर-8 का पहला मुकाबला धुलने के रविवार को 2 रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. वहीं, अब सोमवार (23 फरवरी) को एक और बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. सोमवार को सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे की टीम वेस्टइंडीज से भिड़ेगी. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. 2 बार की चैंपियन टीम वेस्टइंडीज के सामने जिम्बाब्वे की चुनौती होगी, जो इस वर्ल्ड कप में लगातार उलटफेर करते आ रहे हैं. वेस्टइंडीज की ही तरह जिम्बाब्वे भी अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसे टीमों को हराकर सुपर-8 में अपनी जगह बनाई है. ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं लेना चाहेगी. फैंस को उम्मीद है कि इस मुकाबले में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आप ये रोमांचक मुकाबला कब-कहां देख सकेंगे.
सुपर-8 का चौथा मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा. यह मैच सोमवार (23 फरवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. शाम 7 बजे से मैच शुरू होगा, जिसके लिए आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा.
जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. इसके अलावा फैंस JioHotstar की एप और वेबसाइट पर भी इसका इसका लुत्फ उठा सकते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक कुल 5 मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए हैं. इस दौरान पहली पारी का औसत स्कोर 160 का रहा है. वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 मैच जीते हैं, जबकि 2 बार टारगेट चेज करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. वानखेड़े के मैदान पर बल्लेबाजी आसान नहीं होती है. हालांकि इसी मैदान पर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 196 रनों का स्कोर खड़ा किया था. ऐसे में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.
वहीं, हेड टू हेड की बात करें, तो जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच अभी तक कुल टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज ने 3 जीत हासिल की है, जबकि 1 मैच में जिम्बाब्वे ने बाजी मारी है. आंकाड़ों के अनुसार, तो वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है, लेकिन जिम्बाब्वे की टीम बड़ा उलटफेर करने की ताकत रखती है.
IND VS WI: श्रेयस अय्यर ने एक सफल रन चेज़ में सबसे ज़्यादा इनिंग खेलने…
Meerut Army Havaldar Death: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सेना का जवान अपने दोस्तों…
Apoorva Mukhija Viral Kissing Video: अपूर्वा मुखीजा ने अमीन जाज के साथ वायरल किसिंग वीडियो…
Anant Singh Viral Video: बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने…
Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके…
Shreyas Iyer Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में श्रेयस अय्यर ने 102* रन की…