ICSI CSEET Result Declared:: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने CSEET जनवरी 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. अब उम्मीदवार सीधे अपने परिणाम जान सकते हैं. जानिए कहां और कैसे देख सकते हैं सीधे परिणाम.
ICSI CSEET
ICSI CSEET Result 2026: आईसीएसई सीएसईईटी परीक्षा 10 जनवरी 2026 को रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में हुई थी. जबकि तकनीकी समस्याओं का सामना करने वाले छात्रों के लिए 12 जनवरी को परीक्षा दोबारा ली गई थी. अब कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) में शामिल हुए उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. ICSI ने स्पष्ट किया है कि परिणाम केवल डिजिटल प्रारूप में उपलब्ध होंगे और अंक के लिए कोई प्रिंट जारी नहीं की जाएगी.
ICSI वेबसाइट पर CSEET का रिजल्ट अपलोड कर दिया गया है. उम्मीदवारों अब सीधे वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं.
उम्मीदवार अपने परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं…
सीएसईईटी परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को संस्थान की ओर से निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंकों को प्राप्त करना अनिवार्य है. प्रत्येक पेपर में आपको 40 फीसदी अंक पाना जरूरी हैं. साथ ही अगर कुल मिलाकर आपके 50 फीसदी मार्क्स होने चाहिए, तभी आप पास की कैटेगरी में गिने जाएंगे.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड पर दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक सत्यापित करें और रिकॉर्ड तथा भविष्य में प्रवेश संबंधी आवश्यकताओं के लिए इसकी एक प्रति सुरक्षित रखें. आगे की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए, उन्हें नियमित रूप से ICSI की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए.
Hapur : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में धौलाना-गुलावठी मार्ग पर एक बस और ट्रक की…
Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Delhi Weather Today 13 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के चलते लोगों की…
CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…
Today Weather News 13 April 2026: किसानों के लिए टेंशन की बात यह है कि…