<
Categories: Education

JEE Admit Card 2026 Today: जेईई मेंस एडमिट कार्ड क्या jeemain.nta.nic.in पर आज होगा जारी? जानिए यहां लेटेस्ट अपडेट्स

JEE Admit Card 2026 Today!: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) किसी भी समय जेईई मेंस का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. जो कोई भी इसके लिए आवेदन किए हैं, वे सीधे इस लिंक jeemain.nta.nic.in के जरिए अपना डाउनलोड कर सकते हैं.

JEE Admit Card 2026 Today!: जेईई मेंस सेशन 1 की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए एक अहम अपडेट सामने आ रहा है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से JEE Main सेशन 1 का एडमिट कार्ड 2026 जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है. हालांकि अभी तक एडमिट कार्ड की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन NTA के सूचना बुलेटिन के अनुसार, हॉल टिकट परीक्षा से लगभग तीन से चार दिन पहले उपलब्ध कराया जाता है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो JEE Main 2026 सेशन 1 का एडमिट कार्ड 17 या 18 जनवरी 2026 को जारी किया जा सकता है. यह केवल संभावित तारीख है, क्योंकि NTA ने अब तक इसे लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें.

एडमिट कार्ड जारी होते हैं, लाखों उम्मीदवार एक साथ वेबसाइट पर लॉगिन करते हैं, जिससे कई बार तकनीकी समस्याएं सामने आती हैं. ऐसे में अगर आप भी अपना JEE Main 2026 हॉल टिकट डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.

JEE Main 2026 परीक्षा तिथियां और शिफ्ट डिटेल्स

JEE Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. 21 से 24 जनवरी तक पेपर 1 (B.E./B.Tech) दो शिफ्ट में होगा. पेपर 2 (B.Arch/B.Planning) 29 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा.

JEE Main की वेबसाइट स्लो या क्रैश क्यों हो जाती है?

एडमिट कार्ड जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक सबसे बड़ा कारण होता है. इसके अलावा कुछ अन्य वजहें भी हो सकती हैं:
एक साथ लाखों लॉगिन (पीक ट्रैफिक)
अस्थाई सर्वर एरर
कमजोर इंटरनेट कनेक्शन
पुराने मोबाइल या ब्राउज़र का इस्तेमाल

एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय आने वाली आम समस्याएं

उम्मीदवारों को अक्सर इन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है:
गलत एप्लिकेशन नंबर या पासवर्ड
खाली या अधूरी PDF फाइल
लॉगिन पेज लोड न होना
सेशन टाइमआउट या 404 एरर

अगर NTA वेबसाइट काम न करे तो क्या करें?

अगर वेबसाइट स्लो है या खुल नहीं रही, तो ये उपाय अपनाएं:

देर रात या सुबह जल्दी (नॉन-पीक टाइम) में कोशिश करें.
बार-बार रिफ्रेश करने से बचें, 15–30 मिनट बाद दोबारा प्रयास करें.
Google Chrome, Firefox या Edge का अपडेटेड वर्जन इस्तेमाल करें.
ब्राउज़र की कैश और कुकीज़ क्लियर करें.
हमेशा सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.

पासवर्ड भूल गए हैं? ऐसे करें रिकवर

अगर लॉगिन पासवर्ड याद नहीं है, तो:
ऑफिशियल लॉगिन पेज पर जाएं.
“Forgot Password” पर क्लिक करें.
रजिस्टर्ड मोबाइल या ईमेल पर आए OTP से पासवर्ड रीसेट करें.
नया पासवर्ड बनाकर दोबारा लॉगिन करें

NTA हेल्पलाइन से कब संपर्क करें?

अगर निम्न समस्याएं लंबे समय तक बनी रहें, तो NTA हेल्पडेस्क से संपर्क करें:
24–48 घंटे बाद भी एडमिट कार्ड डाउनलोड न हो.
हॉल टिकट पर नाम, फोटो या परीक्षा केंद्र गलत हो.
पासवर्ड रीसेट नहीं हो पा रहा हो.
लिंक एक्टिव होने के बावजूद “No Record Found” दिखे.

NTA ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन उपलब्ध कराई है. सही जानकारी और थोड़े धैर्य के साथ आपकी समस्या जरूर हल हो जाएगी.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

BMW India: EV का योगदान पहुंचा 26%, पहली तिमाही में शानदार बिक्री, क्या खत्म हो रहा है ICE का दौर?

Electric Vehicles: BMW India ने 2026 की पहली तिमाही में 4,567 वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री…

Last Updated: April 9, 2026 17:38:25 IST

क्या मुगल हरम में होता था ये सब? सिर्फ बादशाह नहीं, और भी लोग बनाते थे संबंध, इसके पीछे की सच्चाई कर देगी हैरान

Mughal Harem Truth: मुगल हरम, मुगल काल का एक ऐसा रहस्य है,जिसको लेकर अलग-अलग लोगों…

Last Updated: April 9, 2026 17:33:55 IST

Bijnor Thief: तालाब में 5 घंटे छुपा रहा पार्षद चोर, कमल के फूल की डंडी से लिया सांस, पुलिस को बुलाना पड़ा गोताखोर

Bijnor Thief Arrest News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार…

Last Updated: April 9, 2026 17:07:24 IST

Khawaja Asif: ‘हिंदुस्तान और इजराइल इस्लाम के…’, शांति के बीच पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर

Khawaja Asif controversial Statement: अमेरिका और ईरान के युद्ध विराम के बीच पाकिस्तान के रक्षा…

Last Updated: April 9, 2026 17:02:13 IST

रातों-रात हुआ 20 से ज्यादा IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी महकमे में मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने 20 से ज्यादा आईएएस और डैनिक्स (DANICS दिल्ली, अंडमान…

Last Updated: April 9, 2026 16:56:23 IST