Maharashtra Municipal Election Results: भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की है. भाजपा 29 में से 23 महानगरपालिकाओं में जीत हासिल कर BMC में पहली बार महापौर बनाने जा रही है. यहां देखें किसको कितनी सीटें मिली.
Maharashtra Municipal Election Results
Maharashtra Municipal Election Results: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के एक साल बाद अब नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 में से 23 पर अपना सिक्का जमा लिया है. राज्य में कुल 29 महानगरपालिकाओं में हुए चुनावों के परिणाम कल यानी शुक्रवार को घोषित हुए हुए हैं, जिसमें से 23 सीटें भाजपा के हाथ में आ गई है. खास बात यह है कि भाजपा बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में अपना मेयर बनाने का 45 साल पुराना सपना पूरा होने जा रहा है. यहां करीब 3 दशक से ठाकरे परिवार का राज चल रहा था. प्रधानमंत्री ने इस शानदार जीत के लिए महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद दिया.
राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह बताया कि महाराष्ट्र में महानगरपालिका (BMC) चुनाव 29 नगर निकायों के चुनाव में कुल 54.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. आयोग द्वारा जो आंकड़ा बताया गया है उसके मुताबिक, इचलकरंजी महानगरपालिका में सबसे ज्यादा 69.76 प्रतिशत वोटिंग हुआ है. और मीरा-भयंदर महानगरपालिका में सबसे कम 48.64 फीसदी वोटिंग हुआ है.

मुंबई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई का साथ आने से कोई चुनावी फायदा नहीं हुआ है. यहां भाजपा ने अपने बहुमत का आंकणा पार कर चुकी है. बहुमत के लिए 114 सीटों का हाथ में होना जरूरी है और भाजपा ने कुल 118 सीटों पर जीत दर्ज की है.
भाजपा 89 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनी है. यहां सहयोगी शिवसेना को 29 सीटें मिली है. कांग्रेस को 24 सीटें जीती है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी), राज ठाकरे की मनसे व एनसीपी (शरद पवार) गठबंधन ने 72 सीटों पर जीत हांसिल की है. जिसमें शिवसेना – 65, मनसे – 6, एनसीपी – 1 पर है. एनसीपी-अजीत को 3 सीटें मिली है, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएमआईएम को 8 सीटें मिली है और सपा ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है.
Petrol Diesel Price Today 25 October 2026: आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, नोएडा…
Delhi Weather Update: मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई और…
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…