MPBSE MP Board Result 2026 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड जल्द ही 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीधे इस लिंक mpbse.nic.in के जरिए देख सकते हैं.
MP Board Result 2026 Date: Madhya Pradesh Board 10वीं, 12वीं रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है.
MP Board MPBSE Result 2026 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए नतीजे मई के पहले या दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है. छात्र जो भी एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2025 में कक्षा 12 का रिजल्ट 6 मई को घोषित हुआ था, जबकि 2024 और 2023 में 24 मई को नतीजे जारी किए गए थे. वहीं, 2022 में रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित कर दिया गया था. ऐसे में अनुमान है कि MP Board Result 2026 मई महीने में जारी किया जाएगा. MPBSE ने कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक आयोजित की थीं. वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं भी फरवरी-मार्च के दौरान संपन्न हुई थीं. अब छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर अपना स्कोर देख सकते हैं. इसके अलावा, वैकल्पिक रूप से छात्र अन्य रिजल्ट पोर्टल्स के माध्यम से भी अपने अंक देख सकते हैं, खासकर तब जब वेबसाइट्स पर अधिक ट्रैफिक हो.
MPBSE की आधिकारिक वेबसाइटों mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं.
“Class 10 Result 2026” या “Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें.
सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
मार्कशीट में क्या-क्या होगा?
MPBSE ने कक्षा 12 की दूसरी परीक्षा 2026 का टाइमटेबल भी जारी कर दिया है. ये परीक्षाएं 7 मई से शुरू होकर 25 मई 2026 तक चलेंगी. जो छात्र मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाते हैं, उनके लिए यह एक और मौका होगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें. यदि कोई त्रुटि हो, तो तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करें.
विद्यार्थियों को हेल्दी स्किन और लाइफस्टाइल पर दिया मार्गदर्शन सूरत (गुजरात), अप्रैल 10: विश्व स्वास्थ्य…
Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…
Pregnancy Checkup: गर्भधारण से पहले होने वाले 5 जरूरी टेस्ट इतना महत्वपूर्ण कैसे हैं? जानें…
Digvesh Rathi Controversial Catch: IPL 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता…
Monalisa Marriage Controversy: वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा भोंसले और उनके पति फरमान खान की…
Mukul Chaudhary IPL 2026: 21 साल की उम्र में इतिहास रचने वाले मुकुल चौधरी मूल…