<
Categories: Education

MP Board Topper List 2026 Released: MPBSE 10वीं, 12वीं टॉपर्स लिस्ट जारी, खुशी, चांदनी ने किया टॉप

MP Board Topper List 2026 Released: मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 12वीं का टॉपर लिस्ट जारी कर दी है. परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र सीधे इस mpbse.nic.in के जरिए चेक कर सकते हैं.

MP Board Topper List 2026 Released: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट जारी कर दी है. जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in के माध्यम से टॉपर्स लिस्ट भी देख सकते हैं. इस परीक्षा में भोपाल की खुशी राय (Khushi Rai) और चांदनी विश्वकर्मा (Chandni Vishwakarma) ने टॉप किया है. दोनों ने ही 500 में से 494 अंक प्राप्त किए. जिलों में झाबुआ पहले स्थान पर रहा, जिसके बाद अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा है.

इस वर्ष, कोई भी छात्र सप्लीमेंट्री श्रेणी में नहीं रखा गया, जबकि लगभग 199,000 छात्र परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके. इस परीक्षा के रिजल्ट घोषणा के साथ ही बोर्ड राज्य के टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है, जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों के नाम शामिल होंगे. MP बोर्ड 10वीं, 12वीं टॉपर्स लिस्ट केवल नामों की सूची नहीं होती, बल्कि यह छात्रों की मेहनत और उपलब्धियों का पूरा विवरण होता है. इसमें निम्न जानकारी दी जाती है:

छात्र का नाम
प्राप्त अंक
राज्य स्तर पर रैंक
संबंधित स्कूल का नाम

यह सूची राज्य के मेधावी छात्रों को पहचान दिलाने के साथ-साथ अन्य छात्रों को प्रेरित करने का काम भी करती है.

जिलेवार मेरिट लिस्ट से मिलेगा पूरा विश्लेषण

हर साल की तरह इस बार भी MPBSE जिलेवार मेरिट सूची की PDF जारी करेगा. इस सूची में मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्रों का विवरण दिया जाएगा. इससे छात्रों और अभिभावकों को यह समझने में मदद मिलती है कि किस जिले का प्रदर्शन कैसा रहा. जिलेवार मेरिट लिस्ट शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ प्रदर्शन के रुझानों का विश्लेषण करने का अवसर भी देती है.

कहां और कैसे देखें टॉपर्स लिस्ट

छात्र MP बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर टॉपर्स की सूची देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध करा दी जाएगी.

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर “MP Board 10th, 12th District-Wise Merit List PDF 2026” लिंक खोजें.
उस लिंक पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट PDF खुल जाएगी.
इसे डाउनलोड करके सेव कर लें.

छात्रों के लिए अहम संदेश

रिजल्ट चाहे जैसा भी हो, यह जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं है बल्कि एक नई शुरुआत है. टॉपर्स लिस्ट में नाम आना गर्व की बात है, लेकिन जो छात्र इसमें शामिल नहीं हो पाते, उनके लिए भी आगे बढ़ने के कई अवसर होते हैं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

कोटा में रेल हादसा! गुड़ला रेलवे स्टेशन पर हुआ धमाका, एक के ऊपर एक चढ़ीं बोगी

Train Accident: बुधवार सुबह गुड़ला रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. तेज रफ्तार मुंबई-अमृतसर स्पेशल…

Last Updated: October 7, 2026 17:01:22 IST

दिल्ली में एक और हादसा, सीमापुरी में इमारत गिरने से हड़कंप, मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बिल्डिंग गिरने से हंगामा मच गया. मौके…

Last Updated: October 7, 2026 16:55:03 IST

Prayagraj News: 15,000 रुपये के कर्ज को लेकर दोस्तों के बीच हुआ विवाद, नाले में मिली 17 वर्षीय शांतनु की लाश, जानें पूरा मामला

प्रयागराज में 17 वर्षीय शांतनु दुबे की कथित तौर पर हत्या कर दी गई. उसे…

Last Updated: October 7, 2026 16:34:19 IST

Meerut Murder Case: कब्र में दफन था पति का शव, लेकिन मुर्दे की फोटो ने खोल दी पूरी पोल! पत्नी और प्रेमी पर FIR

Meerut Murder Case: मेरठ में राजमिस्त्री तालिब की मौत हत्या में बदली. शव की तस्वीरों…

Last Updated: October 7, 2026 16:16:26 IST

Amazon ऑफिस के बाहर ट्रांसफॉर्मर में जोरदार धमाका, फटा ट्रांसफॉर्मर, Video Viral

Amazon Office Transformer Blast: बेंगलुरु में अमेजन ऑफिस के बाहर एएक ट्रांसफार्मर फट गया, जो…

Last Updated: October 7, 2026 16:16:22 IST