549
MP Board MPBSE 10th, 12th Result 2026 DECLARED: मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं (हाई स्कूल), कक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) और प्री-स्कूल एजुकेशन में डिप्लोमा (DPSE) का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र जो भी इन परीक्षाओं के लिए शामिल हुए हैं, वे एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल स्थित समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी किया. रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन माध्यम से आसानी से चेक कर सकेंगे.
कहां देखें MP Board Result 2026?
रिजल्ट जारी होते ही छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
mpbse.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
mpresults.nic.in
इन आधिकारिक पोर्टल्स पर रिजल्ट उपलब्ध रहेगा, जहां से छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
MP Board 10वीं और 12वीं रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर “MP Board Class 10th Result 2026” या “Class 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
“Submit” बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.
SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
अगर वेबसाइट स्लो हो जाए या खुलने में परेशानी हो, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं:
कक्षा 10वीं के लिए: MPBSE10 (रोल नंबर) लिखकर 56263 पर भेजें.
कक्षा 12वीं के लिए: MPBSE12 (रोल नंबर) लिखकर 56263 पर भेजें.
कुछ ही समय में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा.
परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण जानकारी
इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 के बीच हुई थीं. दोनों ही कक्षाओं में हिंदी विषय का पेपर सबसे पहले आयोजित किया गया था.
रिजल्ट में क्या-क्या जांचना जरूरी है?
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों को निम्नलिखित विवरण ध्यान से जांचने चाहिए:
छात्र का नाम और व्यक्तिगत जानकारी
रोल नंबर
विषयवार अंक
कुल अंक
पास/फेल की स्थिति
ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट अस्थाई (Provisional) होती है. छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी. इसलिए रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है.