<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026: हर मैच में धमाल… वैभव सूर्यवंशी बने सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी! इन स्टार्स ने भी छोड़ी छाप

IPL 2026: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 5 पारियों में 263 की स्ट्राइक रेट से 200 रन ठोक दिए हैं. उनके अलावा भी कई खिलाड़ी लगातार बल्ले और गेंद से अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

Most Consistent Players In IPL 2026: आईपीएल 2026 में 15 साल के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचा दिया है. राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने बल्ले से टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी अभी तक मौजूदा सीजन में 5 पारियों में 263 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 200 रन बना चुके हैं. इसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं, जो सिर्फ 15-15 गेंदों पर आए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके बाद दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 18 गेंदों पर 31 रन बनाए.

फिर तीसरे मैच में वैभव ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों पर 39 रन ठोक दिए. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने चौथे मैच में भी अपनी लय का बरकरार रखा और आरसीबी के खिलाफ सिर्फ 26 गेंदों पर 78 रनों की आतिशी पारी खेली. हालांकि फिर 5वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी गोल्डन डक पर आउट हो गए. इन आंकड़ों से पता चलता है कि वैभव सूर्यवंशी लगातार अपनी टीम के लिए योगदान दे रहे हैं. उनके अलावा भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लगातार अपनी टीम को मैच जिताने में अहम रोल निभा रहे हैं. देखें लिस्ट…

हेनरिक क्लासेन

साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के संकटमोचक बने हुए हैं. क्लासेन हर मैच में अपनी टीम के लिए बल्ले से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ 22 गेंदों पर 31 रन बनाए थे. इसके बाद दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 35 गेंदों पर 52 रन बनाए. फिर तीसरे मैच में LSG के खिलाफ 41 गेंदों पर 62 रन, चौथे मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 39 रन और आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 40 रन बनाए. फिलहाल हेनरिक क्लासेन इस सीजन ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं.

रजत पाटीदार

RCB के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने इस सीजन हर मैच में अपने बल्ले से रन बनाए हैं. पहले मैच में SRH के खिलाफ पाटीदार ने 12 गेंदों पर 31 रनों आतिशी पारी खेली. इसके बाद दूसरे मैच में CSK के खिलाफ 19 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाए. फिर तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 63 रन, चौथे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 53 रन बनाए. रजत पाटीदार ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर मौजूद हैं.

ध्रुव जुरेल

राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी अपनी टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं. उन्होंने 5 पारियों में 44 की औसत से 176 रन बनाए हैं. पहले मैच में जुरेल ने चेन्नई के खिलाफ 9 गेंदों पर 18 रनों की छोटी असरदार पारी खेली. इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ 42 गेंदों पर 75 रन बनाए. फिर तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ फ्लॉप हुए, जिसके बाद चौथे मैच में आरसीबी के खिलाफ 43 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली. इसके बाद आखिरी मैच में उनका बल्ला नहीं चला, लेकिन उम्मीद है कि वह अगले मैच में वापसी करेंगे.

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) IPL 2026 में अभी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 4 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं. पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में 29 रन खर्च करके 3 विकेट लिए. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट लिया. फिर तीसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. इसके बाद आखिरी मैच में LSG के खिलाफ 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए. प्रसिद्ध कृष्णा पिछले सीजन की तरह इस बार भी गुजरात टाइटंस के लिए लगातार विकेट चटका रहे हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Maharashtra News: नांदेड़ के एक सरकारी स्कूल में क्लास के बीच में ही गिर गई छत, 6 छात्राएं घायल, एक की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. नांदेड़…

Last Updated: October 1, 2026 17:11:32 IST

पहले की पत्नी की हत्या, घर में ही जलाया शव, फिर यमुना में बहाईं हड्डियां; ऐसे खुला खौफनाक राज

Agra Wife Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी…

Last Updated: October 1, 2026 17:05:46 IST

Jaipur News: इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, शादी का वादा कर लड़की को बुलाया होटल, नशीली दवा देकर किया….

अलवर की 28 वर्षीय एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके इंस्टाग्राम मित्र अभिषेक…

Last Updated: October 1, 2026 16:53:55 IST

Samsung Fridge Issue: 3 लाख का फ्रिज बना कबाड़! सैमसंग की घटिया सर्विस से परेशान ग्राहक, सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा

Samsung Product Review: 4 साल पहले खरीदा 3 लाख का सैमसंग फ्रिज खराब हुआ, तो…

Last Updated: October 1, 2026 17:18:11 IST

Bihar News: बेगूसराय में लड़का-लड़की आपस में कर रहे थे बात, स्थानीय लोगों ने जबरन भरवा दिया मांग में सिंदूर

बेगूसराय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया…

Last Updated: October 1, 2026 16:10:32 IST