Shiyas Kareem Video: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें मलयालम एक्टर और एक एक्ट्रेस नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बीफ खिलाने की बात हो रही है. आइए जानते हैं पूरा मामला-
Who is Shiyas Kareem : मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक वीडियो ने हाल ही में सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है. एक्टर और मॉडल शियास करीम एक वायरल क्लिप के कारण विवादों में आ गए हैं. इस वीडियो में वो अपनी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस अनुमोल अनुकुट्टी से एक पार्टी के दौरान बीफ खाने के लिए जोर देते नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस के बार-बार इनकार के बावजूद उनकी टिप्पणी और व्यवहार ने यूजर्स को नाराज कर दिया है.
बताया जा रहा है कि ये वीडियो एक पार्टी का है, जहां दोनों कलाकार मौजूद थे. बातचीत के दौरान शियास करीम, अनुमोल को बीफ खाने के लिए कहते हैं. अनुमोल ने जवाब में कहा कि वो डाइटिंग पर हैं, लेकिन इसके बाद भी शियास बार-बार उन्हें मनाने की कोशिश करते रहे. जब एक्ट्रेस ने दोबारा मना किया, तो उन्होंने तंज कसते हुए मजाक किया और कथित तौर पर उन्हें ‘बीजेपी सपोर्टर’ तक कह दिया. इस टिप्पणी ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया.
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं. कई लोगों ने शियास करीम के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि किसी की निजी पसंद पर इस तरह दबाव डालना गलत है. कुछ यूजर्स ने ये भी सवाल उठाया कि अगर स्थिति उलटी होती और किसी ने शियास पर किसी अन्य भोजन के लिए दबाव बनाया होता, तो क्या वो उसे स्वीकार करते.
जहां एक तरफ बड़ी संख्या में लोग एक्टर की आलोचना कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स उनके सपोर्ट में भी नजर आए. उनका कहना है कि अनुमोल पहले से बीफ खाती हैं और शियास सिर्फ उन्हें ऑफर कर रहे थे, न कि मजबूर कर रहे थे. हालांकि, इस तर्क पर भी सोशल मीडिया पर बहस जारी है.
शियास करीम को पहचान रियलिटी शो Bigg Boss Malayalam के पहले सीजन से मिली थी, जहां उनके गेम प्लान को काफी सराहा गया था. वहीं, अनुमोल अनुकुट्टी भी इसी शो का जाना-पहचाना चेहरा हैं और वो इसके सातवें सीजन की विजेता रह चुकी हैं. दोनों ही कलाकार मलयालम इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान रखते हैं और उनकी दोस्ती भी चर्चा में रही है.
Gonda Dowry Case: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक परिवार ने बेटी की शादी तय…
Abhishek Sharma 100 WATCH VIDEO: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक…
Lucknow Triple Murder Case: लखनऊ के सआदतगंज इलाके में कार खड़ी करने को लेकर विवाद…
Devpalik Gupta Death: जन सुराज पार्टी से जुड़े डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत…
Glen phillips fielding: ग्लेन फिलिप्स ने अपनी फुर्तीली फील्डिंग से सबका ध्यान खींचा. पहले उन्होंने…
Bhuvneshwar Kumar Bowling Performance: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने 3 मैचों…