अलीगढ़ सड़क हादसा: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां एक स्कूल बस का फर्श अचानक टूटने पर एक बच्ची पहिए के नीचे आ गई और उसकी कुचलकर मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्कूल बस का फर्श टूटने पर एक बच्ची नीचे गिर गई और कुचलकर उसकी मौत हो गई.
अलीगढ़ हादसा: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से इस वक्त की बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है. जहां अचानक बस का फर्श टूट गया, जिससे एक बच्ची नीचे गिर गई और बस से कुचलकर उसकी मौत हो गई. इस घटना के होने के तुरंत बाद ड्राइवर भाग रहा था. लेकिन आसपास के लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया. बच्ची की मौत से पूरा परिवार गमगीन है.
इस बाद के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया.
जानकारी के अनुसार, बच्चों को लेकर एक स्कूल बस ढोलना इलाके के गंगीरी इलाके में जा रही थी, तभी अचानक बस का फर्श टूट गया. जिसकी वजह से 8 साल की छात्रा अनन्या बस से गिर गई. इस पूरी घटना के बारे में ड्राइवर को पता नहीं चला. यह देखकर अनन्या का भाई जो अपनी बहन के पास ही बैठा था. देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा. जैसे ड्राइवर के कान में बच्चे की चीखने की आवाज आई, ड्राइवर ने बस रोक दी और खून से लथपथ बच्ची को पिछली सीट पर लेटा दिया और उसके परिवार को सूचना दी कि उसकी बच्ची को चोट लगी है.
इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है. जिसमें गंगीरी इलाके के सीओ संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कासगंज इलाके के ढोलना गांव के पास एक लड़की बस का फर्श टूटने की वजह से उससे गिर गई. हादसे में उसकी मौत हो गई. चूंकि हादसा कासगंज जिले में हुआ, इसलिए उसकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए वहीं भेज दिया गया है. लड़की के पिता ने स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत दी है. पुलिस जांच कर रही है.
इस पूरे मामले पर माउंट इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक का बयान भी सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि इसकी जांच की जा रही है. हम इस मामले पर और कुछ नहीं कह सकते. हमारी गहरी संवेदनाएं मृतक बच्ची के परिवार के साथ है.
Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…
पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…
Kim Jong Un Death News Fact Check: किम जोंग उन की मौत की अफवाहों के…
Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…