<
Categories: Education

NEET PG 2026 Admit Card: आज खत्म होगा इंतजार! आज जारी हो सकता है NEET PG का एडमिट कार्ड; ऐसे करें डाउनलोड

NEET PG 2026 Admit Card: NBEMS 25 अगस्त को NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड जारी करेगा. उम्मीदवार इसे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे.

NEET PG 2026 Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBMS) का आज, 25 अगस्त को PG परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो सकता है. यह परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की जाएगी. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे NBMS की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा के दिन, आपको एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी (प्रिंटआउट) के साथ परीक्षा केंद्र जाना होगा. साथ ही, एक सरकारी मान्य पहचान पत्र भी ले जाना ज़रूरी है. इससे पहले, 12 अगस्त को परीक्षा केंद्र वाले शहर के बारे में जानकारी जारी की गई थी.

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, सबसे पहले NBMS की वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं.
  • इसके बाद, होम पेज से PG सेक्शन पर क्लिक करके एडमिट कार्ड का लिंक खोलें.
  • वहां ज़रूरी लॉगिन जानकारी देनी होगी.
  • लॉगिन करने के बाद, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें.

एडमिट कार्ड पर मौजूद जानकारी ध्यान से देखें

उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक बहुत जरूरी दस्तावेज है. इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा केंद्र का पता जैसी जानकारी होती है. एडमिट कार्ड मिलने के बाद, सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें. अगर कोई जानकारी गलत हो, तो परीक्षा से पहले NBMS की वेबसाइट के जरिए उनसे संपर्क करें.

ये भी पढ़ें; Delhi-NCR में बारिश से मुश्किल में हवाई यात्रा! 250 से अधिक उड़ानें हुईं विलंबित, 15 उड़ानों का मार्ग बदला गया

एडमिट कार्ड जारी करने में हुई देरी

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) ने NEET PG 2026 एडमिट कार्ड जारी करने में देरी की है. 24 अगस्त को जारी एक नए नोटिस के अनुसार, एडमिट कार्ड 25 अगस्त से उपलब्ध होंगे; नोटिस में देरी की वजह अपरिहार्य परिस्थितियों और असम व मेघालय से मिले अनुरोधों को बताया गया है. पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्टर करने वाले उम्मीदवार NBEMS पोर्टल के जरिए अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें; ब्रह्मास्त्र 2 की अटकलों पर लगा विराम! रणबीर के साथ नहीं दिखेंगी दीपिका पादुकोण, टीम ने दी जानकारी

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST