<
Categories: देश

राम रहीम की फिर होगी जेल से रिहाई, 21 दिन की पैरोल को मिली मंजूरी; जानें कब और क्यों आएंगे बाहर?

Gurmeet Ram Rahim Singh Got Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर पैरोल मिल गई है. उनकी 21 दिन की पैरोल मंजूर कर ली गई है.

Gurmeet Ram Rahim Singh Got Parole: हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे बाबा गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से जेल से बाहर आने के अनुमति मिल गई है. उनके पैरोल को एक बार फिर से मंजूर कर लिया गया है. राम रहीम बलात्कार जैसे गंभीर मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं. उन्हें फिर से 21 दिन के पैरोल भी बाहर आने की इजाजत मिली है. ऐसा पहली बार नहीं है कि उनकी पैरोल मंजूर कर ली गई है. इससे पहले भी वह कई बार जेल से बाहर आ चुके हैं. 

कितनी बार आ चुके हैं बाहर

राम रहीम को साल 2017 में बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा मिली थी. तब से लेकर अब तक वह कभी पैरोल तो कभई फरलो पर 16 बार जेल से बाहर खुली हवा में सांस ले चुके हैं. इस बार वह 17वीं बार जेल से बाहर आएंगे. जानकारी के मुताबिक, जेल में सजा काट रहे कैदियों को केवल कुछ की मामलों में पैरोल मिलती है. लेकिन यहां तो मामला कुछ और ही चल रहा है. इस बार वह 21 दिनों के लिए जेल की बंद चार दीवारी से बाहर आने वाला है.

ये भी पढ़ें:  NEET PG 2026 Admit Card: आज खत्म होगा इंतजार! आज जारी हो सकता है NEET PG का एडमिट कार्ड; ऐसे करें डाउनलोड

किस मामले में सजा काट रहे राम रहीम?

जानकारी के अनुसार, राम रहीम साध्वी से बालात्कार के मामले में 10-10 साल की सजा काट रहा है. यानी उसे कुल 20 साल की सजा कोर्ट ने बालात्कार के मामले में सुनाई है. कोर्ट ने साफतौर पर कहा था कि दोनों सजा अलग-अलग चलेंगी. वह एक साथ सजा पूरी नहीं कर सकते. कोर्ट के आदेश के मुताबिक, 10 साल पूरे होने के बाद दूसरे 10 साल की सजा जेल में काटनी होगी. लेकिन जिस तरह से राम रहीम पिछले सालों में 16 बार बाहर आ चुका है, उसके लिए जेल से बाहर आना आसान सा लग रहा है. आखिर बार-बार उसकी पैरोल मंजूर क्यों की जा रही है? लोगों के मन में अब इस तरह के सवाल भी उठने लगे हैं. 

ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र में पत्नी बनी जल्लाद! पति का पेट फाड़ा, फिर बैग में भरने लगी आंतें; तंत्र-मंत्र के चक्कर में ली जान

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए काम की खबर, बिना दफ्तर गए घर बैठे निपटाएं ये 4 जरूरी काम

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों…

Last Updated: October 4, 2026 12:55:04 IST

IND VS WI: 351 रन बनाने के बाद भी क्यों हार गई टीम इंडिया? शुभमन गिल ने खोला राज, सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS WI: 3 अक्टूबर को इंडियन टीम वेस्ट इंडीज़ को क्लीन स्वीप करने के…

Last Updated: October 4, 2026 12:32:22 IST

Farrhana Bhatt Mob Incident: फरहाना भट्ट को देखते ही बेकाबू हुई भीड़, भरे इवेंट में हुई ऐसी हरकत; एक्ट्रेस हुईं परेशान

Farrhana Bhatt Mob Incident: 'खतरों के खिलाड़ी 15' फिनाले से पहले फरहाना भट्ट हैदराबाद इवेंट…

Last Updated: October 4, 2026 12:24:29 IST