NEET PG 2026 Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBMS) का आज, 25 अगस्त को PG परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो सकता है. यह परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की जाएगी. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे NBMS की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा के दिन, आपको एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी (प्रिंटआउट) के साथ परीक्षा केंद्र जाना होगा. साथ ही, एक सरकारी मान्य पहचान पत्र भी ले जाना ज़रूरी है. इससे पहले, 12 अगस्त को परीक्षा केंद्र वाले शहर के बारे में जानकारी जारी की गई थी.
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, सबसे पहले NBMS की वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं.
- इसके बाद, होम पेज से PG सेक्शन पर क्लिक करके एडमिट कार्ड का लिंक खोलें.
- वहां ज़रूरी लॉगिन जानकारी देनी होगी.
- लॉगिन करने के बाद, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें.
एडमिट कार्ड पर मौजूद जानकारी ध्यान से देखें
उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक बहुत जरूरी दस्तावेज है. इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा केंद्र का पता जैसी जानकारी होती है. एडमिट कार्ड मिलने के बाद, सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें. अगर कोई जानकारी गलत हो, तो परीक्षा से पहले NBMS की वेबसाइट के जरिए उनसे संपर्क करें.
ये भी पढ़ें; Delhi-NCR में बारिश से मुश्किल में हवाई यात्रा! 250 से अधिक उड़ानें हुईं विलंबित, 15 उड़ानों का मार्ग बदला गया
एडमिट कार्ड जारी करने में हुई देरी
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) ने NEET PG 2026 एडमिट कार्ड जारी करने में देरी की है. 24 अगस्त को जारी एक नए नोटिस के अनुसार, एडमिट कार्ड 25 अगस्त से उपलब्ध होंगे; नोटिस में देरी की वजह अपरिहार्य परिस्थितियों और असम व मेघालय से मिले अनुरोधों को बताया गया है. पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्टर करने वाले उम्मीदवार NBEMS पोर्टल के जरिए अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें; ब्रह्मास्त्र 2 की अटकलों पर लगा विराम! रणबीर के साथ नहीं दिखेंगी दीपिका पादुकोण, टीम ने दी जानकारी