NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 8 मार्च है. जो भी उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं किए हैं, वे फटाफट इस लिंक neet.nta.nic.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं.
NEET UG 2026 Registration: नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है. जो छात्र इस साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उनके पास आवेदन करने के लिए अब बहुत कम समय बचा है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार NEET UG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 8 मार्च 2026 है.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि अंतिम दिन सर्वर पर अधिक ट्रैफिक होने की संभावना रहती है.
छात्रों के लिए इस परीक्षा से जुड़ी अहम तारीखों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है:
रजिस्ट्रेशन शुरू: 8 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 8 मार्च 2026 (रात 9 बजे तक)
फीस भुगतान की अंतिम समय सीमा: 8 मार्च 2026 (रात 11:50 बजे तक)
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो: 10 से 12 मार्च 2026
NEET UG 2026 परीक्षा तिथि: 3 मई 2026
NEET UG 2026 परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा की अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी और यह दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी. यह परीक्षा भारत के कई भाषाई छात्रों को ध्यान में रखते हुए 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, गुजराती, पंजाबी, उर्दू, ओडिया, कन्नड़, मलयालम और असमिया शामिल हैं.
NEET UG स्कोर के आधार पर देशभर के कई मेडिकल और पैरामेडिकल कोर्स में प्रवेश मिलता है। इनमें प्रमुख कोर्स शामिल हैं:
MBBS (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी)
BDS (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी)
BVSc & AH (वेटरनरी साइंस)
BAMS (आयुर्वेदिक मेडिसिन)
BUMS (यूनानी मेडिसिन)
BSMS (सिद्ध मेडिसिन)
BHMS (होम्योपैथी)
इसके अलावा यह परीक्षा आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज के BSc नर्सिंग कोर्स के लिए भी अनिवार्य है.
उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:
जनरल: 1700 रुपये
EWS / OBC-NCL: 1600 रुपये
SC / ST / PwBD / थर्ड जेंडर: 1000 रुपये
विदेशी उम्मीदवार: 9500 रुपये
NTA ने आवेदन फॉर्म में फोटो अपलोड करने के लिए कुछ स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं. उम्मीदवार की फोटो में चेहरा कम से कम 80% दिखाई देना चाहिए और फोटो में चेहरा किसी भी तरह से कैप, चश्मे या गॉगल्स से ढका नहीं होना चाहिए. उम्मीदवार वेबकैम या मोबाइल फोन से QR कोड स्कैन करके भी फोटो अपलोड कर सकते हैं. परीक्षा के दिन उसी फोटो से पहचान सत्यापित की जाएगी.
NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
NEET UG 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें.
अपनी बेसिक जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें.
जरूरी दस्तावेज और फोटो अपलोड करें.
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें.
फॉर्म सबमिट करके कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना बुलेटिन जरूर पढ़ें और परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें.
सिंधी खाने की जब बात आती है तो उसमें सिंधी कढ़ी और साई भाजी का…
इस डील के तहत आप अपनी कार की अच्छी रीसेल वैल्यू पा सकते हैं. अगर…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक विचलित करने वाले लेकिन प्रेरणादायक वीडियो में एक…
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने टीएमसी पर अब…
RCB vs SRH Weather Forecast: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के…
West Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल चुनाव को देश की सुरक्षा से जोड़ते…