<
Categories: एस्ट्रो

Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर किस राशि के लिए रहेगा कौन सा रंग शुभ? मिलेंगे धन से जुड़े लाभ, तरक्की चूमेगी कदम

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं. इसे मनाने के दौरान लोगों को यह जानकारी भी होनी चाहिए कि किस राशि के लोगों को कौन सा रंग इस्तेमाल करना चाहिए.

Rang Panchami 2026: चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को यानी होली के 5 दिन बाद रंग पंचमी का त्योहार मानाया जाता है. जिसे ‘देव होली’ या ‘देव पंचमी’ के नाम से भी जाना  जाता हैं. धार्मिंक मान्यता के अनुसार रंग पंचमी के दिन देवता धरती पर आते हैं और रंग खेलते हैं. यह पर्व नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और जीवन में सकारात्मकता, प्रेम, और खुशी फैलाने के लिए मनाया जाता है. इस दिन को राधा-कृष्ण को गुलाल अर्पित करना और दिव्य होली का प्रतीक माना जाता है. आइए जानते हैं यहां कि रंग पंचमी का त्योहार कब मनाया जाएगा? और रंग पंचमी पर आपकी राशि के लिए कौन सा रंग शुभ है? 

कब है रंग पंचमी? (Rang Panchami 2026 Date)

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल पंचमी तिथि आज 07 मार्च शनिवार के दिन शाम 7 बजकर 20 मिनट से शुरू हो रही है, जो अगले दिन 08 मार्च के दिन देर रात 9 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी. उद्य तिथि के अनुसार रंग पंचमी का त्योहार 8 मार्च के दिन मनाया जाएगा.

रंग पंचमी पर आपकी राशि के लिए कौन सा रंग शुभ है? जानें यहां

  • मेष राशि : इस राशि के लोगों को लाल, पीला और केसरिया रंग से रंग पंचमी का त्योहार मनाना चाहिए. ऐसा करने से आपकी हिम्मत और आत्मविश्वास में इजाफा हो सकता है.
  • वृष राशि: इस राशि के लोगों के लिए गुलाबी रंग से रंग पंचमी का त्योहार मानान शुभ रहेगा. ऐसा करने से घर में खुशहाली बढ़ेगी और तरक्की के अवसर मिलेंगे
  • मिथुन राशि: इस राशि के लोगों को रंग पंचमी के दिन हरा, हल्का पीला और नीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहेगी. तरक्की के अवसर आपको प्राप्त होंगे
  • कर्क राशि : इस राशि के लोगों को रंग पंचमी पर हल्के नीला रंग का इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन से नकारात्मकता दूर होगी.
  • सिंह राशि: इस राशि के लोगों को नारंगी रंग से रंग पंचमी का त्योहार मनाना चाहिए. ऐसा करने से कारोबार में आ रही परेशानियां खत्म होगी.
  • कन्या राशि: इस राशि के लोगों का हरे और पीले रंग से रंग पंचमी का त्योहार मनाना शुभ रहेगा. नौकरी में आ रही परेशानियों का अंत होगा.
  • तुला राशि: इस राशि के लोगों को रंग पंचमी के दिन गुलाबी और पीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में चल रही परेशानियों का हल निकलेगा.
  • वृश्चिक राशि: रंग पंचमी पर इस राशि के लोगों का लाल और मैरून रंग का इस्तेमाल करना शुभ होगा, जीवन में सुख-संपत्ति का आगमन होगा.
  • धनु राशि: इस राशि के लोगों को रंग पंचमी पर पीले रंग का इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा, परिवार में धन की बरकत होगी.
  • मकर राशि: रंग पंचमी पर इस राशि के लोगों के लिए नीले रंग का इस्तेमाल करना बेहद शुभ होने वाला है. ऐसा करने से जीवन में खुशहाली का आगमन होगा.
  • कुंभ राशि : इस राशि के लोगों को रंग पंचमी पर नीले और हरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसा करने से आपको करियर में बड़ी सफलता मिलेगी.
  • मीन राशि : इरंग पंचमी पर इस राशि के लोगों के लिए गुलाबी और पीले रंग का इस्तेमाल करना शुभ होगा, ऐसा करने से व्यापार में आ रही रूकावटे दूर होंगी.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Share
Published by
Chhaya Sharma

Recent Posts

इम्युनिटी बूस्टर है यह फल का जूस! गर्मियों में रोजाना पीना करें शुरू, वायरल बीमारियां रहेंगी कोसों दूर!

Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:57:30 IST

Tesla Model Y L vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…

Last Updated: May 31, 2026 20:36:28 IST

Toyota Taisor vs Jeep Compass: कौन सी कार है सेग्मेंट की बेस्ट? किसमें मिलते हैं एडवांस फीचर्स, किसे लेना रहेगा सही

अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:33:56 IST

Funny Jokes: तुमने कोई नेक काम किया है? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: May 31, 2026 19:03:38 IST

DRDA: मोबाइल से देखता था महिला वॉशरूम का फुटेज, एकतरफा प्यार में कर्मचारी ने पार की सारी हदें, अब सलाखों के पीछे

Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…

Last Updated: May 31, 2026 18:29:10 IST