UGC NET Answer Key 2025 Date: NTA यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा की आंसर की जल्द जारी कर सकता है. आंसर की जारी होने के बाद सीधे इस लिंक ugcnet.nta.nic.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं.
UGC NET Answer Key 2025 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही UGC NET दिसंबर सेशन 2025 की आंसर की जारी कर सकती है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 31 दिसंबर 2024 से 7 जनवरी 2025 के बीच देशभर में आयोजित की गई, जिसमें कुल 7,35,592 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ugcnet.nta.nic.in/ के माध्यम से भी यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी आंसर की देख सकते हैं. NTA द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा के सभी दिनों में छात्रों की उपस्थिति दर 71 से 75 प्रतिशत के बीच स्थिर बनी रही, जो परीक्षा प्रक्रिया की सुचारू व्यवस्था को दर्शाता है.
परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उम्मीदवारों की निगाहें प्रोविजनल आंसर की पर टिकी हुई हैं. पिछले वर्षों के रुझानों को देखें तो NTA आमतौर पर परीक्षा के अंतिम दिन के दो सप्ताह के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी कर देता है. उदाहरण के तौर पर जून 2025 सेशन की परीक्षा 25 से 29 जून के बीच हुई थी और इसकी प्रोविजनल आंसर की 5 जुलाई को जारी की गई थी. वहीं, दिसंबर 2024 सेशन में 3 से 27 जनवरी तक चली परीक्षाओं की आंसर की 1 फरवरी को जारी की गई थी. ऐसे में उम्मीद है कि दिसंबर 2025 सेशन की आंसर की भी जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी.
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, NTA उम्मीदवारों को दो दिनों का समय देता है, जिसमें वे उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित है. उम्मीदवार अपने दावे के समर्थन में संबंधित दस्तावेज़ों को PDF फॉर्मेट में अपलोड भी कर सकते हैं.
UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.
एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें.
लॉग इन करने के बाद NTA द्वारा जारी आंसर की और अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें.
प्रश्न ID के माध्यम से अपने उत्तरों का मिलान करें.
यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो सही विकल्प चुनें और सपोर्टिंग PDF अपलोड करें.
निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और रसीद डाउनलोड कर लें.
UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा 83 विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की गई थी. इसमें हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश, समाजशास्त्र, विजुअल आर्ट्स, मास कम्युनिकेशन और पत्रकारिता जैसे विषय शामिल थे. भाषा के पेपर को छोड़कर सभी प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध थे. प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का था और नेगेटिव मार्किंग नहीं थी, जिससे छात्रों को बिना डर के प्रश्न हल करने का अवसर मिला.
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…