<
Categories: मनोरंजन

‘बहुत लालची हूं’ प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी ने खुद किया कबूल, ‘धुरंधर’ के हीरो रणवीर सिंह पर भी किया खुलासा

Kalyani priyadarshan: 'लोका चैप्टर 1' के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने स्वीकार किया है कि चाहे भाषा कोई भी हो, लेकिन जब स्क्रिप्ट की बात आती है तो वह बहुत लालची एक्टर हैं.

Kalyani priyadarshan: अपनी कॉमेडी फिल्मों के जरिये दर्शकों को हंसाने वाले निर्देशक प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन (Kalyani priyadarshan:) इन दिनों हिंदी बेल्ट में चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कल्याणी प्रियदर्शन एक्टर रणवीर सिंह के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. अफवाह यह भी है कि कल्याणी जल्द ही आगामी फिल्म ‘प्रलय’की शूटिंग रणवीर सिंह के साथ शुरू करेंगीं. साउथ की एक्ट्रेस का कहना है कि जब स्क्रिप्ट की बात आती है तो वह बहुत लालची एक्ट्रेस हैं. उनका यहां तक कहना है कि अगर कोई अच्छी स्क्रिप्ट है, चाहे वह किसी भी भाषा में हो. चाहे वह मराठी, हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु या मलयालम हो तो वह करना चाहेंगीं.  ऐसे में इस बात को बल मिलता है कि वह ‘प्रलय’ में रणवीर सिंह के साथ बतौर लीड रोल में नजर आ सकती हैं.  

स्क्रिप्ट अच्छी होना जरूरी

पिछले दिनों हिंदुस्तान टाइम्स के साथ विशेष बातचीत में कल्याणी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इसे कैसे समझाया जाए, लेकिन उन्हें अच्छी कहानियां हमेशा मिल ही जाती हैं.मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन ने कहा कि वह एक इंसान हैं और वह एक ही समय में 10 फिल्में शूट नहीं कर सकतीं, जबकि बाहर 100 बेहतरीन स्क्रिप्ट्स हैं.

यहां पर बता दें कि कल्याणी की पिछली फिल्म ‘लोकाह’ बहुत बड़ी हिट थी. क्या ‘लोकाह’ के बाद उन्हें और ऑफर मिलने लगे हैं? इस सवाल के जवाब में कल्याणी ने कहा कि बात सिर्फ इतनी है कि मैं एक ही इंसान हूं और मुझे किसी फिल्म को अपना पूरा समय देना पसंद है. ‘लोकाह के साथ भी ऐसा ही हुआ था, जब मैं उस फिल्म पर काम कर रही थी, तो मैंने कुछ और नहीं किया. इसी वजह से मेरे पास आने वाली हर अच्छी स्क्रिप्ट के लिए  हां नहीं कह सकती.

‘लोकाह यूनिवर्स’ को लेकर भी कल्याणी ने किया खुलासा

कल्याणी ने ‘लोकाह यूनिवर्स’ को लेकर कहा कि हमेशा से पता था कि फिल्म सीरीज़ कैसे खत्म होगी और वहां तक पहुंचने का जनरल स्ट्रक्चर क्या होगा.  यह मज़ेदार है क्योंकि लगभग हर हफ्ते  हम डोमेनिक को फोन करके पूछते हैं कि क्या हो रहा है. बता दें कि ‘लोका चैप्टर 1’ मलयालम भाषा की सुपरहीरो फिल्म है. अगस्त 2025 में रिलीज हुई ‘लोका चैप्टर 1’ में कल्याणी प्रियदर्शन के अलावा अरुण कुरियन, चंदू सलीमकुमार, निशांत सागर, रघुनाथ पलेरी, विजय राघवन, निथ्या श्री और सारथ सभा के साथ नसलेन और सैंडी भी अहम भूमिका में थे. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST